फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाली पेट करें इन चीजों का सेवन, कोरोना जैसे कई संक्रमण रहेंगे मीलों दूर

Sun, 23 May 2021 03:34 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 23 May 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
empty stomach immune boosting foods to prevent infection
खाली पेट इन चीजों का करें सेवन - फोटो : getty images

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


कोरोना की इन विपरीत परिस्थितियों ने हमें मजबूत इम्यूनिटी के महत्व को अच्छी तरह से समझा दिया है। इस समय सभी लोग इम्यूनिटी बढ़ाने वाले उपायों को प्रयोग में ला रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दवाइयों, विटामिन की गोलियों और सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं है। रोजाना पौष्टिक भोजन से भी आप अपनी प्रतिरक्षा को आसानी से मजबूत कर सकते हैं। इस संबंध में आहार और पोषण विशेषज्ञों का कहना है कि खाने के समय और तरीके का भी आपकी सेहत पर असर पड़ता है। कुछ चीजें खाली पेट ज्यादा फायदा करती हैं तो कुछ को खाने के बाद सेवन करना चाहिए।
इस लेख में हम ऐसे ही घर में मौजूद कुछ चीजों के बारे में जानेंगे जिनका खाली पेट सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

empty stomach immune boosting foods to prevent infection
हेल्दी फूड खाएं - फोटो : Social media

खाली पेट सेवन के फायदे
आहार और पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ खाद्य पदार्थों का खाली पेट सेवन करना बेहतर माना जाता है, क्योंकि इस समय पाचन तंत्र पर अन्य पाचन संबंधी कार्यों का दबाव नहीं होता है। ऐसे में खाली पेट इन चाजों का सेवन करके आपको अधिकतम लाभ प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।

empty stomach immune boosting foods to prevent infection
प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देता है आंवला - फोटो : Pixabay

आंवला का सेवन
आंवले को विटामिन सी से भरपूर माना जाता है, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने में यह काफी सहायक हो सकता है। खाली पेट आंवले के जूस का सेवन करने से आपको तमाम तरह के लाभ मिल सकते हैं। आंवले को एंटीऑक्सिडेंट से भी समृद्ध माना जाता है जिसका खाली पेट सेवन  स्वास्थ्य को आंतरिक रूप से बेहतर बनाने में काफी सहायक हो सकता है। यह त्वचा को चमकदार बनाने और बालों को स्वस्थ रखने में भी सहायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
empty stomach immune boosting foods to prevent infection
एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर पेय बनाएं - फोटो : Social media

शहद के फायदे
खाली पेट गर्म पानी के साथ एक चम्मच शहद का सेवन वजन घटाने के साथ त्वचा और प्रतिरक्षा के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। अतिरिक्त स्वाद और पोषकता के लिए आप इसमें नींबू भी निचोड़ सकते हैं। आहार विशेषज्ञ इस पेय को एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर मानते हैं जो शरीर को मुक्त कणों से मुकाबले में मदद करता है। इसका जीवाणुरोधी गुण हमारी प्रतिरक्षा के लिए बहुत बेहतर साबित हो सकता है।

विज्ञापन
empty stomach immune boosting foods to prevent infection
एंटीबायोटिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर लहसुन - फोटो : iStock
लहसुन के गुण
लहसुन में एंटीबायोटिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्वाभाविक रूप से संक्रमण से दूर रखने में मददगार है। इतना ही नहीं यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने, हृदय के स्वास्थ्य में सुधार करने और फेफड़ों से संबंधित अन्य समस्याओं में भी काफी कारगर हो सकता है। अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए खाली पेट गर्म पानी के साथ लहसुन की एक-दो कलियों का रोजाना सेवन करना चाहिए।

----------------------------------------------
नोट: यह लेख अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) प्रिया पांडेय के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed