बदलती लाइफ स्टाइल ने हार्ट संबंधी कई समस्याओं को बढ़ाया है। तेल से बनी चीजें, ज्यादा मसालेदार खाना और शराब-धूम्रपान जैसी चीजों के चलते हार्टअटैक आम बात हो गई है। हर दूसरे- तीसरा व्यक्ति इस खतरनाक बीमारी का शिकार होता है। जिसकी सबसे बड़ी वजह है हमारे खान-पान में बदलाव आना। इन दिनों लोग घर का खाना खाने की बजाय बाहरी के खानों पर ज्यादा निर्भर रहते हैं जिसका सीधा असर आपके स्वास्थ पर पड़ता है। डॉक्टरों के मुताबिक खाने में चावल, आलू और चीनी का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से आपके शरीर का शुगर स्तर बढ़ जाता है, जो कई खतरनाक बीमारियों का कारण है। आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन करने से आप बच सकते हैं हार्ट संबंधी बीमारियों से।
खाने में भूलकर ना खाएं ये चीजें, वरना आप भी हो सकते हैं हार्ट अटैक का शिकार, ऐसी रखें डाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाने में शक्कर, आलू, तली भुनी चीजें कभी कभार ठीक है, लेकिन रोजाना इनका सेवन आपके हार्ट के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे खाने में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है और इससे आपका हार्ट ज्यादा प्रभावित होता है, इसलिए आप अपने हार्ट को मजबूत बनाएं रखने के लिए प्रोटीन युक्त भोजन करना चाहिए। खाने में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां,फल और उबले अंडे खाने चाहिए। जिससे आपका स्वास्थ सही रहेगा।
दरअसल, गलत खान-पान से हमारे शरीर के अंदर रक्त का प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता है, जिससे हमें तनाव और चिड़ाचिड़ापन होने लगता है, साथ ही सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगती है। ऐसा होने पर सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें फिर खाने में हरी-सब्जियां और उबले अंडे शामिल करें। इन चीजों का सेवन करने से आपके शरीर में प्रोटीन मिलेगा साथ ही नमक का सेवन भी कम करें।
अगर हमेशा आपके सीने में दर्द रहता है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और उनके बताई गई सलाह के अनुसार लाइफ स्टाइल करें। खाने में ज्यादा ऑयली और मसालेदार चीजों का शामिल न करें, क्योंकि यह आपकी बीमारी को और बढ़ा देगा।
नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी से ग्रसित हैं अथवा लक्षण महसूस होते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।