{"_id":"5b222c6f4f1c1bf36e8b7dce","slug":"effective-flower-teas-that-helps-in-losing-weight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस घरेलू नुस्खे से छूमंतर हो जाएगी पेट की चर्बी, लोग भी कहेंगे-अरे इतना कम हो गया वजन?","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
इस घरेलू नुस्खे से छूमंतर हो जाएगी पेट की चर्बी, लोग भी कहेंगे-अरे इतना कम हो गया वजन?
Thu, 14 Jun 2018 03:49 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 14 Jun 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rose tea weight loss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के समय में हर चौथा इंसान वजन की परेशानी से जूझ रहा है। जिसके पीछे सहसे बड़ा कारण है गलत खान पान की आदतें और बदलता लाइफस्टाइल। लोग वजन कम करने के लिए तमाम तरीके अपनाते हैं। कोई इसके लिए दवाइयों का सहारा ले रहा है तो कोई जिम जाकर घंटों पसीने बहा रहा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे फूलों की चाय से आप वजन कम कर सकता हैं और इसका कोई साइड-इफैक्ट भी नहीं होगा। आगे की स्लाइड में जानें फूलों की चाय बनाने की विधि और फायदे...
2 of 5
rose tea weight loss
आपको जानकर हैरानी हो रही होगी कि गुलाब के फूल की भी चाय बनती है, लेकिन यह सच है और यह हमारे लिए फायदेमंद भी होती है। विटामिन ए, विटामिन बी3, विटामिन सी, विटामिन डी और विटामिन ई से भरपूर गुलाब आपका तेजी से वजन कम करने में मदद करता है। साथ ही इसके पीने से आपकी स्किन में अलग ही निखार आता है।
3 of 5
rose tea weight loss
चाय बनाने के लिए आप 2 कम पानी लें। अब आप इसमें गुलाब का फूल डाल दें। इसे आप 5 से 7 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं जिससे कि फूलों का अर्क निकल जाएं। अब इस पानी को कप में छान लें। इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर पीएं। वजन कम करने के लिए आपको यह चाय दिन में 2 से 3 बार लेनी होगी। कुछ ही दिनों में इसका फर्क आपको साफ नजर आएगा। आप चाहे तो गुलाब के अलावा चमेली और गुड़हल की भी चाय बना सकते है। चाय बनाने का तरीका यही रहेगा। आगे की स्लाइड्स में जानें चमेली और गुड़हल की चाय के फायदे...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jasmine tea
आयुर्वेद में चमेली के फूल को हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा बताया गया है। रोजाना इसको पीने से भी वजन कम होने लगता है। इतना ही नहीं यह दिल की बीमारियों और डायबिटीज को कम करने में भी मदद करता है। चमेली की चाय को पीने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने लगती है।
विज्ञापन
5 of 5
hibiscus tea
गुड़हल का फूल भी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो वजन कम करने के अलावा हमें कैंसर, डिप्रेशन, कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने का काम करता है। मुंह के छालों में भी आप इसका सेवन अच्छा रहता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।