भारत में खाने में तो मसालों का उपयोग किया ही जाता है, साथ ही इनका उपयोग आयुर्वेदिक दवाओं की तरह रोगों को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। पहले के समय में दादी-नानी घर पर ही मसालों से जुड़े देसी नुस्खों के बारे में बताती थीं, जिसमें हरी इलायची भी शामिल है। हरी इलायची को लोग मसाले के रुप में इस्तेमाल करते हैं। इसका सबसे ज्यादा उपयोग लोग स्वीट डिश में खुशबू और स्वाद को बढ़ाने के लिए करते हैं। रसोई में आसानी से मिलने वाली इलायची के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। हरी इलायची का प्रतिदिन सेवन आपको कई तरह से स्वास्थ्य लाभ देता है। आइए जानते हैं कैसे...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इलायची को माउथ फ्रेशनर की तरह उपयोग किया जाता है,क्योंकि ये मुंह की बदबू को दूर करती है। अगर आपको मुंह से दुर्गंध आने की परेशानी है, तो खाना खाने के बाद एक या दो इलायची चबा लें। इससे हाजमा भी ठीक रहेगा और मुंह की दुर्गंध से छुटकारा भी मिलेगा।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
किसी को समस्या होती है कि जब उनके पेट में गैस होती है तो सिर में दर्द होने लगता है। इसलिए इलायची का सेवन करें। इससे आपकी पाचन प्रकिया सुचारु होती है। गैस की वजह से सिर में होने वाले दर्द में भी राहत मिलती है। इलायची का सेवन बदहजमी के कारण होने वाली एसिडिटी की समस्या में भी राहत दिलाता है। खाना खाने के बाद मुंह में इलायची डाल कर लगभग सौ कदम टहलना चाहिए।
4 of 5
इलायची के फायदे
- फोटो : Pixabay
इलायची शरीर के टॉक्सिन (विषैले पदार्थ) को बाहर निकालने में सहायता करती है। इसमें कैल्शियम,पौटेशियम और मैग्नेशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं। इलायची का सेवन रक्तचाप को भी नियंत्रित करने में सहायक है।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इलायची से आपको जुकाम, खांसी जैसी समस्याओं में भी लाभ मिलता है। अगर सर्दी की वजह से सीने में जकड़न और सांस लेने में तकलीफ हो तो इलायची के तेल की कुछ बूंदें गर्म पानी में डालकर 15 मिनट तक भाप लें। इससे कफ साफ होता है, जिससे आपको सर्दी-जुकाम और जकड़न से राहत मिलती है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।