फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन कम करने के लिए अकेले में भोजन करना है फायदेमंद

Sat, 12 Oct 2019 12:03 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 12 Oct 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
eat in alone is better for lose weight
- फोटो : pixa
लोग अपना वजन घटाने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं पर एक नए शोध के मुताबिक आपको इसके लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। अगर शरीर को सुडौल बनाने के लिए कम भोजन करना चाहते हैं तो अच्छा होगा कि अकेले में खाना खाएं। एक नए शोध से पता चला है कि व्यक्ति दोस्तों और परिजनों के साथ अधिक मात्रा में भोजन कर लेता है।

 

 

eat in alone is better for lose weight
- फोटो : pixa

अमेरिकन सोसाइटी ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि 'सामाजिक रूप से' भोजन करते वक्त व्यक्ति अधिक खाना खाता है, जबकि अकेले में वह उससे कई गुना कम भोजन करता है।


 
eat in alone is better for lose weight
- फोटो : pixa

ब्रिटेन में बर्मिघम विश्वविद्यालय की रिसर्चर हेलेन रुडॉक का कहना है कि हमें इस बात के बारे में जानकारी मिली है कि अकेले भोजन करने की तुलना में व्यक्ति परिजनों और दोस्तों के साथ बैठकर अधिक खाना खाता है। पिछले अध्ययनों में पाया गया है कि दूसरों के साथ खाने वालों ने अकेले भोजन करने वालों की तुलना में 48 प्रतिशत तक अधिक भोजन खाया।



विज्ञापन
विज्ञापन
eat in alone is better for lose weight
- फोटो : pixa

मोटापे से ग्रस्त महिलाओं ने सामाजिक रूप से अकेले खाने के मुकाबले 29 प्रतिशत तक अधिक भोजन किया। अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने सामुदायिक भोजन में शोध के 42 मौजूदा अध्ययनों का मूल्यांकन किया। शोधकर्ता ने पाया कि व्यक्ति दोस्तों और परिजनों के साथ अधिक मात्रा में भोजन इसलिए करता है, क्योंकि दूसरों के साथ खाना खाने से भोजन लेने की मात्रा बढ़ती है और यह आनंदमय होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed