बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या हो ही जाती है। इसलिए जब मौसम बदल रहा हो तो खास ख्याल रखना चाहिए। सर्दी-जुकाम होने पर आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरुरत भी नहीं होती है। हमारे घर की रसोई में ही कई ऐसी चीजें और मसाले होते हैं जिनका उपयोग करके आप सर्दी-जुकाम में राहत पा सकते हैं। लेकिन अगर ये समस्या ज्यादा बढ़े तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करना चाहिए। तो जानते हैं कि सर्दी जुकाम होने पर कौन से आसान उपाय कर सकते हैं।
2 of 5
गुनगुना पानी पीएं या गर्म पानी की भाप लें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
अगर सर्दी के कारण गला बंद महसूस हो तो गर्म पानी पीना चाहिए। गर्म पानी करके आप उसमें थोड़ा सा नमक डालकर गरारा कर सकते हैं। इससे जमा हुआ कफ साफ होता है, और गला खुल जाता है। इससे सीने में जमा हुआ कफ भी निकल जाता है। ये नुस्खा लगभग हर घर में सभी को पता होता है। जुकाम होने पर गर्म पानी की भाप भी ले सकते हैं। इससे आपको खांसी और गले की खराश में आराम मिलेगा।
3 of 5
हल्दी वाला दूध
- फोटो : अमर उजाला
हल्दी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। सर्दी-जुकाम होने पर रात को सोते समय गुनगुने दूध में हल्दी डालकर पीएं। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सर्दी जुकाम में बहुत फायदा पहुंचाते हैं।
4 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
हमारी रसोई में काली मिर्च, अदरक, जैसे मसाले आसानी से मिल जाते हैं। सर्दी होने पर मसाले वाली चाय बनाकर पिएं। इससे आपको राहत मिलेगी। चाय बनाने के लिए उसमें अदरक, काली, मिर्च, एक या दो लौंग, और कुछ तुलसी के पत्ते डालना चाहिए। ये सारी चीजें आपको तुरंत राहत पहुंचाती हैं।
5 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
सर्दी-जुकाम होने पर गर्म पानी ही पीना चाहिए। इसके साथ आप और भी गर्म चीजें जैसे सूप आदि ले सकते हैं। सब्जियों के सूप में आप अदरक, काली मिर्च भी डाल सकते हैं। ये सूप आपको फायदा पहुंचाएगा। सर्दी जुकाम में ज्यादा ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।