फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्यादा सोना कर सकता है आपको बहुत बीमार, हो जाएं सावधान

Sat, 23 Feb 2019 02:38 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sat, 23 Feb 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
due to oversleeping cause many diseases
sleeping on stomach

अच्छी नींद और बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि हर व्यक्ति पूरी नींद लें। एक सामान्य व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य के लिए 6 से 8 घंटे सोना जरूरी है। कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपनी पूरी नींद नहीं ले पाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रोजाना जरूरत से ज्यादा सोते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कम सोना ही नहीं बल्कि अधिक सोना भी आपके लिए हानिकारक हो सकता है। जरूरत से ज्यादा नींद लेना न सिर्फ मोटापे का कारण बनता है बल्कि इससे आप डायबिटीज जैसी बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं। आइए जानते हैं जरूरत से ज्यादा सोने पर क्या नुकसान हो सकता है।

due to oversleeping cause many diseases
sleeping

इतने घंटे सोना जरूरी
आपको अपने उम्र के हिसाब से नींद लेनी चाहिए। अगर आप बीस साल से ऊपर हैं तो आपको रोजाना सात घंटे की नींद लेनी चाहिए। लेकिन अगर आप 50 से 60 साल के बाद के हैं तो आपको साढ़े छः घंटे व आठ घंटे सोना चाहिए। इसके अलावा अगर आप दिन में ज्यादा काम करते हैं तो आपको ज्यादा सोना चाहिए। अगर आप बीमार चल रहे हैं तो जाहिर से बात है आपको ज्यादा आराम करना चाहिए। अगर आप तनाव के दौर में चल रहे हैं तो आपको नींद आनी बहुत मुश्किल है लेकिन आपको सोना चाहिए, जिससे आराम मिल सके। 
 

due to oversleeping cause many diseases
sleeping

ज्यादा सोने और कोई फिजिकल एक्सरसाइज न करने से खाने के द्वारा शरीर में जमा कैलोरी और वसा कम नहीं होती और चर्बी के रूप में शरीर में जमा होने लगता है, जिससे आप दीरे-धीरे मोटे होने लगते हैं। इसके अलावा अगर आप कम सोते हैं तो नींद की कमी शरीर में लेप्टिन और ग्रहलिन हार्मोन के उत्पादन को धीमा कर देती है, जिससे आपको पेट भर खाने के बाद भी भूख लगती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
due to oversleeping cause many diseases
sleeping
ज्यादा देर तक सोने की वजह से दिल की बीमारी, हार्ट डिजीज, हार्ट स्ट्रोक, एनजाइना का खतरा रहता है। रिसर्च के मुताबिक जो लोग 9 से 11 घंटे की नींद लेते हैं। उन्हें हार्ट अटैक की संभावना ज्यादा होती है। इसके अलावा ज्यादा सोने से मसल्स अकड़ जाती हैं, जिससे आपको पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है। 
विज्ञापन
due to oversleeping cause many diseases
sleeping om stomach

अधिक नींद लेना दिनाग को स्वस्थ रखने के बजाए आपको डिप्रेशन का शिकार बना सकता है। शोध में यह साबित हुई है कि 7 घंटे से अधिक सोने वालों को मानसिक तनाव अधिक होता है। 9 घंटे से अधिक नींद लेना डिप्रेशन का खतरा 49 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। इसके अलावा ज्यादा सोना टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को दुगुना कर देता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed