फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूखी खांसी से नहीं मिल रहा छुटकारा, तो ये घरेलू नुस्खे देंगे आराम

Tue, 15 Dec 2020 08:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 15 Dec 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
do you know about home remedies for dry cough
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दियां आते ही कई तरह की गंभीर बीमारियां भी शुरू हो जाती हैं। इस मौसम में ठंड लगने से लेकर तेज बुखार आने तक कई ऐसी बीमारियां इंसान को घेर लेती हैं, जो उसके स्वास्थ्य को खराब कर देती हैं। ऐसी ही एक बीमारी है खांसी का होना। अब आप कहेंगे कि सर्दी में खांसी होना तो आम बात है। जी हां! बिल्कुल आम बात है, लेकिन अगर आपको सर्दियों में सूखी खांसी आती है, तो फिर ये चिंता विषय जरूर है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपको आराम मिलेगा।

do you know about home remedies for dry cough
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, खांसी कई तरह की होती हैं, जिसमें से एक सूखी खांसी भी होती है और इसे हम ड्राई कफ के नाम से भी जानते हैं। वैसे, तो डॉक्टर द्वारा दी जाने वाली दवाइयों से भी इसमें आराम मिलता है, लेकिन घरेलू उपचार और नुस्खों को इसमें काफी असरदार माना जाता है, क्योंकि इस सूखी खांसी को दूर भगाने के लिए कई कारगर घरेलू नुस्खे मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। आपको इसके लिए चीजें भी बड़ी ही आसानी से मिल जाती है, मतलब ज्यादा भागदौड़ करने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता।

do you know about home remedies for dry cough
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सूखी खांसी से छुटकारा पाने के लिए इसमें सबसे पहले आपकी मदद अदरक, शहद और मुलेठी कर सकते हैं। अदरक में कई तरह के फलेगम एंटीमाक्रोबायल गुण मौजूद होते हैं, और वहीं शहद में डेम्यूलसेंट गुण होते हैं जो गले को राहत पहुंचाने में काफी कारगर साबित होते हैं। आपको करना ये है कि सबसे पहले अदरक को पीसकर उसका थोड़ा रस निकाल लें और फिर एक चम्मच शहद में इस रस को मिलाकर पी लें। ये रस पीने के बाद आपको मुलेठी का एक छोटा टुकड़ा मुंह में रखकर उसका रस लेना है। ऐसा करने से आपको काफी आराम मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
do you know about home remedies for dry cough
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इसके अलावा पीपल की गांठ भी सूखी खांसी को कम करने में काफी मदद करती है। पीपल की गांठ को पहले पीस लें और उसके बाद उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर खा लें। ऐसा नियमित रूप से करने से आराम मिलता है। यही नहीं, शहद और गुनगुने पानी से भी सूखी खांसी में फायदा मिलता है। आपको आधे गिलास गुनगुने पानी में 2 चम्मच शहद डालकर रोज सुबह पीना है। इससे आपकी खांसी दूर हो जाएगी। साथ ही तुलसी के पत्ते चबाने से भी फायदा मिलता है। रोज सुबह 5-7 तुलसी के पत्ते चबाएं, इससे आपके गले को आराम मिलेगा।

विज्ञापन
do you know about home remedies for dry cough
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वहीं, मुलेठी की चाय भी सूखी खांसी में काफी आराम देती है। लेकिन ये चाय आम चाय की तरह नहीं बनती, बल्कि इसके लिए पहले तो आपको एक बर्तन में थोड़ी मुलेठी रखकर उसे उबालना है और फिर इसका सेवन दिन में दो बार करें। इसके अलावा अदरक की एक गांठ को कूट लें और फिर उसमें एक चुटकी नमक मिलाकर अपनी दाढ़ के नीचे दबा लें। सूखी खांसी में आराम पाने के लिए अदरक को गैस पर गर्म करके और उसमें हल्का शहद लगाकर खाने से भी काफी आराम मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed