फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोज 15 मिनट की इस एक्सरसाइज से घटाएं वजन

Fri, 24 Mar 2017 11:05 AM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर Updated Fri, 24 Mar 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
do this exercise to lose weight
एचआईआईटी

क्या आपने कभी एचआईआईटी ट्रेनिंग के बारे में सुना है? एचआईआईटी यानी हाइट इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग एक तरह की कसरत है, जिसे थोड़ी-थोड़ी देर बाद लेकिन तेजी से किया जाता है। बीबीसी मुंडो में छपे इस खास लेख में समय बचाने वाली कसरतों के बारे में बताया गया है।



एचआईआईटी आजकल फैशन में है। कई लोगों का दावा है कि यह शरीर से चर्बी हटाने वाली परंपरागत कसरत की तुलना में अधिक प्रभावी है। इसका सबसे फायदेमंद पहलू यह है कि इसमें समय कम लगता है, आमतौर पर 15 मिनट से भी कम।

आइए हम आपको बताते हैं कि घर पर एचआईआईटी कैसे करें। इसे शुरू करने से पहले वॉर्म अप के लिए आप घर में ही टहलें, जोड़ों को घुमाएं। अगर आपको कोई बीमारी है या आप बहुत दिनों से निष्क्रिय पड़े हुए हैं, तो इस एक्सरसाइज को करने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार जरूर मिल लें।

do this exercise to lose weight
एचआईआईटी

पहली कसरत: स्टार जंप

सबसे पहले आप आपने दोनों पैरों को सटाकर खड़े हो जाएं और धड़ को सीधा रखें। आप अपने पैरों को खोल कर कूदें और अपने दोनों हाथों को सिर से ऊपर की ओर ले जाएं। इसके बाद शुरुआती अवस्था में वापस आने के लिए फिर कूदें। इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। ऐसा एक मिनट तक तेजी से करते रहें।

do this exercise to lose weight
एचआईआईटी

दूसरी कसरत : वैकल्पिक स्टार जंप

अगर पहली एक्सरसाइज आपके लिए थकान भरी हो गई हो तो इसे आजमाएं। एक बार फिर अपने दोनों पैरों को जोड़कर और सीधे खड़े होकर शुरुआत करें। इसके बाद दोनों पैरों को फैलाएं और दाहिने पैर को थोड़ा झुकाएं। ऐसा करते हुए दोनों हाथों को ऊपर उठा लें। इसके बाद फिर पुरानी अवस्था में आ जाएं और बाएं पैर से इसे दोहराएं। इसे लगातार एक मिनट तक करते रहें। फिर एक मिनट तक खड़े रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
do this exercise to lose weight
एचआईआईटी

तीसरी कसरत : पर्वतारोही

सीधे खड़े हो जाएं और दोनों हाथों को कंधे से ऊपर की ओर करके नीचे की ओर झुकें। झुकने के बाद एक घुटने को थोड़ा आगे करके उसे फर्श पर टिकाए बिना मोड़ें। इसके बाद घुटने को सीधा कर लें।
इसके बाद दूसरे घुटने से भी ऐसा ही करें। हर बार जब आप झुकें, तो पेट के बल का इस्तेमाल करते हुए शरीर को स्थिर रखें। इस कसरत को आप बहुत तेजी से एक मिनट तक करें। इसके बाद आप एक मिनट के लिए खड़े हो जाएं।

विज्ञापन
do this exercise to lose weight
एचआईआईटी

चौथी कसरत : घुटनों को ऊपर उठाना

इस कसरत को करने के लिए भी आप दोनों पैरों को आपस में सटा कर रखें और धड़ को सीधा रखें। दाएं पैर को कुल्हे की ऊंचाई तक ऊपर उठाएं और बाएं हाथ की कोहनी को ऊपर की ओर उठाएं। इसके बाद फिर यही कसरत आप बाएं पैर और दाएं हाथ से करें। इसे अलद-बदल कर लगातार एक मिनट तक करें। इस तरह इन कसरतों को हफ़्ते में तीन बार करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed