आपने अक्सर डॉक्टर को डायबिटीज के मरीजों को सलाह देते हुए सुना होगा कि मीठे से दूर रहें। मधुमेह के शिकार लोगों के लिए मीठा खाना जानलेवा तक हो सकता है। बदलती लाइफ स्टाइल ने इस खतरे को और भी बढ़ाया है। हालांकि दिवाली जैसे त्योहार पर बाजार में ऐसी मिठाइयां भी आईं हैं जो शुगर फ्री हैं और इसका स्वाद लिया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी मिठाइयों के बारे में जो आपकी दिवाली में मिठास घोल सकती हैं।
{"_id":"5d971a328ebc3e015f56763e","slug":"diwali-2019-sweets-for-sugar-patient","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवाली 2019: डायबिटीज के मरीज भी जमकर खा सकते हैं ये 5 मिठाइयां","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
दिवाली 2019: डायबिटीज के मरीज भी जमकर खा सकते हैं ये 5 मिठाइयां
Sat, 05 Oct 2019 08:08 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 05 Oct 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
दिवाली 2019
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड्डू
- फोटो : social media
शुगर-फ्री बेसन लड्ड
बेसन, घी और ढेर सारी चीनी से बने गरमा गरम बेसन के लड्डू भला किसे पसंद नहीं होंगे। आपके इसी स्वाद और सेहत का ख्याल रखते हुए आजकल विक्रेता और ई-कॉमर्स कंपनियों के पास कई ऐसे विकल्प उपलब्ध हैं, जिसमें चीनी बिल्कुल नहीं होती और खाने में भी यह मिठाई बेहद स्वादिष्ट होती है।
दिवाली विशेष
खजूर रोल
दिवाली पर कैलोरी को लेकर सचेत रहने वाले लोगों के लिए खजूर अच्छा विकल्प हो सकता है। आप बादाम के टुकड़ों के साथ गॉर्निश किए गए खजूर रोल खा सकते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए भी बढ़िया है।

दिवाली 2017
- फोटो : SELF
अंजीर बर्फी
अंजीर सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।यह पाचन में सुधार करने के साथ मधुमेह को भी निंयत्रित रखने में मदद करता है। अंजीर से बनी बर्फी में रिफाइंड शुगर बिल्कुल नहीं होती। यह मिठाई काजू, बादाम, पिस्ता, अंजीर, घी और शहद से बनाई जाती है, जो बच्चों और बड़ों दोनों के स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखती है।

दिवाली
फिनी
फिनी एक पारंपरिक राजस्थानी मिठाई है। यह मुख्य रूप से राजस्थान के बीकानेर में मिलती है। आटे, चीनी और शुद्ध घी से बनने वाली यह मिठाई आजकल शहद से तैयार की जाती है। जो बिल्कुल शुगर-फ्री होती है।
फिनी एक पारंपरिक राजस्थानी मिठाई है। यह मुख्य रूप से राजस्थान के बीकानेर में मिलती है। आटे, चीनी और शुद्ध घी से बनने वाली यह मिठाई आजकल शहद से तैयार की जाती है। जो बिल्कुल शुगर-फ्री होती है।