फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली 2019: डायबिटीज के मरीज भी जमकर खा सकते हैं ये 5 मिठाइयां

Sat, 05 Oct 2019 08:08 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 05 Oct 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2019 5 Sweets for Sugar Patient
दिवाली 2019 - फोटो : pixabay

आपने अक्सर डॉक्टर को डायबिटीज के मरीजों को सलाह देते हुए सुना होगा कि मीठे से दूर रहें। मधुमेह के शिकार लोगों के लिए मीठा खाना जानलेवा तक हो सकता है। बदलती लाइफ स्टाइल ने इस खतरे को और भी बढ़ाया है। हालांकि दिवाली जैसे त्योहार पर बाजार में ऐसी मिठाइयां भी आईं हैं जो शुगर फ्री हैं और इसका स्वाद लिया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी मिठाइयों के बारे में जो आपकी दिवाली में मिठास घोल सकती हैं। 

Diwali 2019 5 Sweets for Sugar Patient
लड्डू - फोटो : social media

शुगर-फ्री बेसन लड्ड
बेसन, घी और ढेर सारी चीनी से बने गरमा गरम बेसन के लड्डू भला किसे पसंद नहीं होंगे। आपके इसी स्वाद और सेहत का ख्याल रखते हुए आजकल विक्रेता और ई-कॉमर्स कंपनियों के पास कई ऐसे विकल्प उपलब्ध हैं, जिसमें चीनी बिल्कुल नहीं होती और खाने में भी यह मिठाई बेहद स्वादिष्ट होती है।

Diwali 2019 5 Sweets for Sugar Patient
दिवाली विशेष
खजूर रोल
दिवाली पर कैलोरी को लेकर सचेत रहने वाले लोगों के लिए खजूर अच्छा विकल्प हो सकता है। आप बादाम के टुकड़ों के साथ गॉर्निश किए गए खजूर रोल खा सकते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए भी बढ़िया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2019 5 Sweets for Sugar Patient
दिवाली 2017 - फोटो : SELF
अंजीर बर्फी
अंजीर सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।यह पाचन में सुधार करने के साथ मधुमेह को भी निंयत्रित रखने में मदद करता है। अंजीर से बनी बर्फी में रिफाइंड शुगर बिल्कुल नहीं होती। यह मिठाई काजू, बादाम, पिस्ता, अंजीर, घी और शहद से बनाई जाती है, जो बच्चों और बड़ों दोनों के स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखती है।

 
विज्ञापन
Diwali 2019 5 Sweets for Sugar Patient
दिवाली
फिनी
फिनी एक पारंपरिक राजस्थानी मिठाई है। यह मुख्य रूप से राजस्थान के बीकानेर में मिलती है। आटे, चीनी और शुद्ध घी से बनने वाली यह मिठाई आजकल शहद से तैयार की जाती है। जो बिल्कुल शुगर-फ्री होती है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed