डायबिटीज रोगियों को अपने आहार का चयन करते समय विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। व्यायाम, स्वास्थ्य देखभाल और स्वस्थ आहार योजना के संयोजन के माध्यम से मधुमेह का प्रबंधन किया जा सकता है। विशेषकर जब बात डिनर की आती है तो आपको और भी सावधानीपूर्ण चयन की आवश्यकता होती है। असल में रात के भोजन को पचने में अधिक समय लगता है , ऐसे में गलत आहार न सिर्फ आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं, साथ ही सेहत पर इसके कई तरह के अन्य नकारात्मक असर भी हो सकते हैं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए रात में हल्के भोजन और इसके बाद टहलने की सलाह दी जाती है।
विशेषज्ञों की सलाह: डायबिटीज रोगियों के लिए स्वस्थ और पौष्टिक डिनर जरूरी, आहार में इन चीजों को करें शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं
हरी पत्तेदार सब्जियां आवश्यक विटामिन्स, खनिजों और पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। रक्त शर्करा के स्तर पर भी इनका न्यूनतम प्रभाव पड़ता है। पालक और केल सहित पत्तेदार साग, पोटेशियम, विटामिन-ए और कैल्शियम का प्रमुख स्रोत हैं, साथ ही ये प्रोटीन और फाइबर भी प्रदान करते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया है कि हरी पत्तेदार सब्जियों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और स्टार्च-पाचन एंजाइम आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकते हैं।
साबुत अनाज को करें शामिल
साबुत अनाज का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए विशेष लाभदायक माना जाता है। परिष्कृत सफेद अनाज की तुलना में ये फाइबर और अधिक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। मधुमेह वाले लोगों के लिए फाइबर वाले आहार का सेवन अधिक करना चाहिए। फाइबर पाचन प्रक्रिया को आसान बनाने में सहायक हैं। पोषक तत्वों का धीमा अवशोषण रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर रखने में मदद करता है। जौ, बाजरा जैसे साबुत अनाज ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) पैमाने पर भी कम होते हैं।
इन चीजों का भी कर सकते हैं सेवन
डायबिटीज रोगियों को रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने में इन चीजों का सेवन भी लाभदायक हो सकता है।
- रात के भोजन के लिए अंडे भी बहुत अच्छे हो सकते हैं। प्रोटीन की पूर्ति के साथ इन्हें कई तरह के पोषक तत्वों से भी भरपूर माना जाता है।
- डिनर में सलाद वाली चीजों का सेवन अधिक करें।
- फैटीफिश और बीन्स जैसी चीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
- रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध जरूर पीना चाहिए।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।