फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञों की सलाह: डायबिटीज रोगियों के लिए स्वस्थ और पौष्टिक डिनर जरूरी, आहार में इन चीजों को करें शामिल

Fri, 11 Mar 2022 07:32 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 11 Mar 2022 07:32 PM IST
विज्ञापन
diet plan for diabetes patients in hindi, low glycemic index foods for dinner
डायबिटीज रोगियों को आहार का रखना चाहिए विशेष ध्यान - फोटो : iStock

डायबिटीज रोगियों को अपने आहार का चयन करते समय विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। व्यायाम, स्वास्थ्य देखभाल और स्वस्थ आहार योजना के संयोजन के माध्यम से मधुमेह का प्रबंधन किया जा सकता है। विशेषकर जब बात डिनर की आती है तो आपको और भी सावधानीपूर्ण चयन की आवश्यकता होती है। असल में रात के भोजन को पचने में अधिक समय लगता है , ऐसे में गलत आहार न सिर्फ आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं, साथ ही सेहत पर इसके कई तरह के अन्य नकारात्मक असर भी हो सकते हैं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए रात में हल्के भोजन और इसके बाद टहलने की सलाह दी जाती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डायबिटीज रोगियों को हमेशा उन चीजों को आहार में शामिल करना चाहिए जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स खाद्य पदार्थों का वह सूचकांक है, जिससे  पता चलता है कि भोजन हमारे ब्लड शुगर लेवल को कितनी जल्दी बढ़ाता है। रात के आहार को स्वस्थ और पौष्टिक रखकर आप वजन को भी आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं, जिसे डायबिटीज के प्रमुख जटिलताओं में से एक माना जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि डायबिटीज रोगियों को रात के भोजन में किन चीजों को शामिल करने से लाभ मिल सकता है?

diet plan for diabetes patients in hindi, low glycemic index foods for dinner
डायबिटीज में हरी सब्जियों के फायदे - फोटो : Pixabay

हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं
हरी पत्तेदार सब्जियां आवश्यक विटामिन्स, खनिजों और पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। रक्त शर्करा के स्तर पर भी इनका न्यूनतम प्रभाव पड़ता है। पालक और केल सहित पत्तेदार साग, पोटेशियम, विटामिन-ए और कैल्शियम का प्रमुख स्रोत हैं, साथ ही ये प्रोटीन और फाइबर भी प्रदान करते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया है कि हरी पत्तेदार सब्जियों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और स्टार्च-पाचन एंजाइम आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकते हैं।

diet plan for diabetes patients in hindi, low glycemic index foods for dinner
साबुत अनाज वाली चीजों के लाभ - फोटो : Pixabay

साबुत अनाज को करें शामिल
साबुत अनाज का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए विशेष लाभदायक माना जाता है। परिष्कृत सफेद अनाज की तुलना में ये फाइबर और अधिक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। मधुमेह वाले लोगों के लिए फाइबर वाले आहार का सेवन अधिक करना चाहिए। फाइबर पाचन प्रक्रिया को आसान बनाने में सहायक हैं। पोषक तत्वों का धीमा अवशोषण रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर रखने में मदद करता है। जौ, बाजरा जैसे साबुत अनाज ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) पैमाने पर भी कम होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
diet plan for diabetes patients in hindi, low glycemic index foods for dinner
स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करें - फोटो : iStock

इन चीजों का भी कर सकते हैं सेवन
डायबिटीज रोगियों को रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने में इन चीजों का सेवन भी लाभदायक हो सकता है।

  • रात के भोजन के लिए अंडे भी बहुत अच्छे हो सकते हैं। प्रोटीन की पूर्ति के साथ इन्हें कई तरह के पोषक तत्वों से भी भरपूर माना जाता है।  
  • डिनर में सलाद वाली चीजों का सेवन अधिक करें। 
  • फैटीफिश और बीन्स जैसी चीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
  • रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध जरूर पीना चाहिए।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed