आज के समय में बहुत सारे लोग डायबिटीज यानि मधुमेह के जूझ रहे हैं। यह दुनियाभर में आम बीमारियों में से एक बन गया है। इसकी पहचान व्यक्ति के शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा के आधार की जाती है। शुगर हमारे शरीर में इंसुलिन न बनने की वजह से होती है, क्योंकि इंसुलिन का स्त्राव सही से न होने की वजह से शरीर में ग्लूकोज बढ़ जाता है। इसे पूरी तरह से ठीक करना तो मुश्किल होता है, लेकिन अपनी डाइट में कुछ परिवर्तन करके आप ब्लड शुगर को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए इन चीजों का सेवन हो सकता है नुकसानदायक, करें परहेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरबूज का ज्यादा सेवन करना शुगर के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसकी वजह से खून में शुगर की मात्रा बढ़ने की संभावना होती है। इसका ज्यादा सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है। तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 72 होता है, यह शुगर के मरीज के हिसाब से ज्यादा है। ऐसे में ज्यादा तरबूज न खाना ही बेहतर रहेगा।
किशमिश से करें परहेज
किशमिश खाना शुगर के मरीज के लिए नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि यह अंगूर का ही कांसन्ट्रेटिड फॉर्म होता है। एक कप अंगूर में 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है तो वहीं 1 कप किशमिश में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा 115 ग्राम तक होती है। इसलिए किशमिश का सेवन शरीर में शुगर की मात्रा को बढ़ा सकता है। इसलिए शुगर के मरीज को किशमिश से परहेज करना चाहिए।
आलू का सेवन न करें डायबिटिज के मरीज
आलू को ज्यादातर रेसिपी में इस्तेमाल किया जाता है, यहां तक कि पुलाव हो, रायता हो या सब्जी की ग्रेवी सभी में भी आलू डाला जाता है। इसमें विटमिन सी, पोटेशियम, फाइबर, विटामिन बी, कॉपर, ट्रायप्टोफान, मैंगनीज, और ल्यूटिन भरपूर रुप से होता है, लेकिन इसमें हाई कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। साथ ही साथ इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा भी अधिक होती है, जो कि आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है।
आम खाना हो सकता है नुकसानदायक
शुगर के मरीज के लिए ऐसे फलों से दूर रहना फायदेमंद रहता का है, जिनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। सभी फलों में प्राकृतिक रूप से शुगर पाया जाता है, लेकिन आम में इसकी मात्रा ज्यादा पायी जाती है। इसलिए शुगर के मरीज को इसे भी अपनी डाइट से दूर रखना बेहतर रहता है।