फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: एक बीमारी कैसे बढ़ाने लगती है दूसरी बीमारियों का खतरा? समझें शरीर का कनेक्शन

Sat, 03 Oct 2026 06:27 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Oct 2026 06:27 PM IST
सार

शरीर के सभी अंग एक-दूसरे से जुड़े हैं। इसलिए एक बीमारी का असर दूसरी स्वास्थ्य समस्या का खतरा बढ़ा सकता है। डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और किडनी की बीमारियों में इसका खतरा देखा जाता रहा है। जानिए बीमारियों के बीच यह कनेक्शन कैसे काम करता है?

विज्ञापन
Diabetes, Obesity and Kidney Disease know the Hidden Connection
बीमारियों का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI

लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ी ने कई तरह की बीमारियों के खतरे को काफी बढ़ा दिया है। लिहाजा कम उम्र में ही लोग अब डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी और कैंसर का शिकार हो रहे हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपनी सेहत के लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतते रहने की सलाह दे रहे हैं।



क्या आप जानते हैं कि शरीर में कोई बीमारी होने पर उसका असर हमेशा उसी अंग तक सीमित नहीं रहता। कई बार एक बीमारी धीरे-धीरे शरीर के दूसरे हिस्सों को भी प्रभावित करने लग जाती है। जिन लोगों का शुगर लेवल लंबे समय तक हाई रहता है उनमें समय के साथ रक्त वाहिकाओं और नसों को नुकसान पहुंचाने लगता है जिसका किडनी, आंखों और दिल पर असर हो सकता है। इसी तरह मोटापा इंसुलिन रेजिस्टेंस, टाइप-2 डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है।

आइए जानते हैं कि कैसे एक बीमारी शरीर के दूसरे हिस्सों पर असर डालने लग जाती है?

Diabetes, Obesity and Kidney Disease know the Hidden Connection
डायबिटीज के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Adobe stock

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, शरीर के अलग-अलग अंग एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। यही वजह है कि एक बीमारी होने पर डॉक्टर दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं की भी जांच कराने की सलाह देते हैं। डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर तक में ये समस्या साफ देखी जाती रही है।

डायबिटीज का किडनी-आंखों पर असर

लंबे समय तक ब्लड शुगर हाई रहने से रक्त वाहिकाओं और नसों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। इसका असर समय के साथ आपकी आंखों, किडनी, दिल और पैरों पर भी पड़ सकता है। डायबिटीज की बीमारी समय के साथ आपमें हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ देता है। 

इसलिए अगर आपको ये बीमारी है तो सिर्फ शुगर की जांच काफी नहीं है। समय-समय पर ब्लड प्रेशर, किडनी, आंखों और दिल की जांच भी कराते रहना चाहिए।

Diabetes, Obesity and Kidney Disease know the Hidden Connection
मोटापा बढ़ा रहा बीमारियों का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI

मोटापा से होने वाली बीमारियां

मोटापा और पेट के आसपास जमा अतिरिक्त चर्बी शरीर में सूजन और इंसुलिन रेजिस्टेंस का खतरा बढ़ाने वाली हो सकती है। इससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। 
 

  • मोटापा के शिकार लोगों में हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और फैटी लिवर जैसी समस्याओं का भी खतरा देखा जाता रहा है। इसलिए इन बीमारियों से बचने के लिए सिर्फ वजन को कंट्रोल करना बहुत जरूरी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diabetes, Obesity and Kidney Disease know the Hidden Connection
किडनी की बीमारियों का खतरा - फोटो : Adobe Stock

किडनी की बीमारी का पूरे शरीर पर असर

किडनी शरीर से अपशिष्ट और अतिरिक्त पानी बाहर निकालने में मदद करती है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी किडनी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 

किडनी की कार्यक्षमता कम होने या किडनी में किसी बीमारी के कारण शरीर में अपशिष्ट और अतिरिक्त तरल जमा होने लग जाता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और दिल पर दबाव पड़ सकता है। वहीं डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के कारण किडनी को सबसे ज्यादा खतरा रहता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed