फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: डायबिटीज के मरीज इन फलों से बनाएं दूरी, वरना बढ़ जाएगा शुगर लेवल

Fri, 20 Aug 2021 02:02 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 20 Aug 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
Diabetes diet plan these fruits will increase your blood sugar level
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dr. Ambika Prasad Yadav 



डॉ. अंबिका प्रसाद यादव 
इंटरनल मेडिसिन, डायबिटीज और हाइपरटेंशन कंसल्टेंट, उजाला सिग्नस अस्पताल 
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी


फल हमारे स्वास्थ्य के लिए कितने उपयोगी होते हैं, ये तो आप जानते ही होंगे। इनके सेवन से शरीर में विटामिन और खनिज की पूर्ति होती है, जो हमारे शरीर के लिए अत्यंत ही आवश्यक होते हैं। यानी कुल मिलाकर फल स्वस्थ आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन्हें खाने से हमें पर्याप्त ऊर्जा भी मिलती है और तरह-तरह की बीमारियों से भी बचाव होता है। वैसे तो फलों में प्राकृतिक शुगर पाई जाती है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होती है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को सोच समझ कर ही फलों का सेवन करना चाहिए। दरअसल, डायबिटीज के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रखना होता है, लेकिन कुछ फल ऐसे होते हैं, जिनमें चीनी की मात्रा अधिक पाई जाती है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को ऐसे फलों के सेवन से बचना चाहिए। आइए जानते हैं शुगर के मरीजों के लिए कौन से फल नुकदानदायक हो सकते हैं? 

Diabetes diet plan these fruits will increase your blood sugar level
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आम 

  • आम में शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है, ऐसे में इसका अधिक सेवन शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इसके अलावा आम में ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी अधिक मात्रा में मौजूद होता है, जो शुगर के मरीजों के लिए नुकदानदायक होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को बिना डॉक्टर की सलाह के आम का सेवन नहीं करना चाहिए। 
Diabetes diet plan these fruits will increase your blood sugar level
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अंगूर 

  • अंगूर में भी शुगर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इस फल का सेवन सीमित मात्रा में ही करना आपके लिए बेहतर है। वरना शुगर लेवल बढ़ गया तो फिर मुश्किल में पड़ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diabetes diet plan these fruits will increase your blood sugar level
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चेरी 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि एक कप चेरी में शुगर की मात्रा करीब 18 ग्राम होती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को सीमित मात्रा में ही इसके सेवन की सलाह दी जाती है। वैसे बेहतर होगा कि मीठी चेरी के बदले में आप खट्टी चेरी का सेवन करें। 
विज्ञापन
Diabetes diet plan these fruits will increase your blood sugar level
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नाशपाती 

  • नाशपाती एक ऐसा फल है, जो विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और इसमें शुगर भी ज्यादा होता है। इसके सेवन से डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए सोच समझ कर ही इस फल का सेवन करें। 

नोट: डॉ. अंबिका प्रसाद यादव, वाराणसी के उजाला सिग्नस अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन, डायबिटीज और हाइपरटेंशन कंसल्टेंट हैं। इन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से मेडिसिन में एमबीबीएस और एमडी किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed