फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थकान दूर करने के लिए भूलकर भी नहीं पीनी चाहिए चाय, वजह भी जान लें

Wed, 31 Jan 2018 10:50 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
Despite Healthy Diet And Active Lifestyle This Is Why You Feel Tired
चाय

रात में अच्छी नींद लेने के बावजूद भी आपको दिन में थकान महसूस होती है? तो यह सेहत से संबंधित कई अन्य समस्याओं की तरफ इशारा करती है। थकान से मन उदास रहता है। किसी काम में मन नहीं लगता है। इस वजह से काम भी ठीक से नहीं होता। थकान होने की मुख्य वजहों को जान लें।

Despite Healthy Diet And Active Lifestyle This Is Why You Feel Tired
Tired

पानी कम पीना 
पानी कम पीने से शरीर सुस्त पड़ जाता है, जिससे थकान महसूस होने लगती है। अधिक नमक युक्त पदार्थ के सेवन से शरीर की नमी तेजी से समाप्त होती है, जिससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए वरना डिहाड्रेशन खतरनाक स्तर तक पहुंच सकती हैं। पानी के साथ-साथ हर्बल टी, नारियल पानी या फलों का जूस पिएं।
 

Despite Healthy Diet And Active Lifestyle This Is Why You Feel Tired
Tired

आयरन की कमी
आलस और सुस्ती दूर करने के लिए आयरन और विटामिन बी-12 से भरपूर खाद्य पदार्थ को डाइट में शामिल करें। इन दोनों तत्वों की शरीर में कमी होने से थकान और सुस्ती होना लाजमी है। दरअसल, बी-12 शरीर में रक्त कोशिकाओं को उसका काम करने में सहायता प्रदान करता है। इसकी कमी से शरीर जागते हुए भी सुप्तावस्था में रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Despite Healthy Diet And Active Lifestyle This Is Why You Feel Tired
Tired

एक्सरसाइज न करना 
यदि आपको थकान महसूस होती है, तो हो सकता है, इसकी वजह सामान्य से ज्यादा व्यायाम करना या बिल्कुल भी व्यायाम न करना हो। ये दोनों ही थकान के कारण हो सकते हैं। ऐसे में प्रत्येक दिन सिर्फ आधे घंटे के लिए ही सही, लेकिन एक्सरसाइज जरूर करें। अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार एक्सरसाइज करें। क्षमता से ज्यादा कसरत करने पर थकान महसूस होगी।

विज्ञापन
Despite Healthy Diet And Active Lifestyle This Is Why You Feel Tired
Multitask Office

एक साथ कई काम 
क्या आप एक साथ कई काम (मल्टी टास्किंग) करते हैं? एक समय में तीन से चार काम करने से शरीर के साथ-साथ दिमाग भी थकता है। एक अध्ययन के अनुसार, मल्टी टास्किंग से दिमाग के वे अवयव प्रभावित होते हैं, जो एकाग्रता से काम करने में सहायक होते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed