फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर के दम घोंटने वाले जहरीले धुएं से बचना है तो सस्ता नहीं, ये प्रदूषण रोधी मास्क खरीदें

Tue, 12 Nov 2019 04:17 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 12 Nov 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
Delhi-NCR air pollutiomn Buying an anti-pollution mask need to know all things
प्रदूषण रोधी मास्क - फोटो : pixabay

दिल्ली-एनसीआर में दम घोंटने वाली धुंध ने रविवार को लोगों को सबसे ज्यादा बेहाल किया। बाहर धुंध कम होने का नाम नहीं ले रही है। आसमां में छाए काले धुएं के चलते सुबह से ही लोगों को आंखों में जलन, भयंकर सिर दर्द और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। एयर क्वालिटी इंडेक्स रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया है। ऐसे में प्रदूषण रोधी मास्क ही गैस चेंबर बने दिल्ली-एनसीआर में लोगों की सुरक्षा के लिए सबसे उपयुक्त चीज है। अगर आप इस भयंकर प्रदूषण में घर से बाहर निकल रहे हैं तो एंटी-पॉल्यूशन मास्क जरूर पहनें। घर में बच्चों और बुजुर्गों को भी बिना प्रदूषण रोधी मास्क के दरवाजे से बाहर कदम न रखने दें। आप अगर मोटरसाइकिल और पैदल इधर-उधर जा रहे हैं तो ये मास्क आपकी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। देखा जा रहा है कि बहुत से लोग सर्जिकल मास्क पहनकर घर से निकल रहे हैं जो कि ठीक नहीं है क्योंकि ऐसे मास्क सिंगल यूज यानी एक ही बार इस्तेमाल के लिए होते हैं। आपको अच्छे क्वालिटी का मास्क लेना बेहद जरूरी  है ताकि आप 'विषपान' की स्थिति वाले दिल्ली-एनसीआर में अपनी सेहत का ख्याल रख सकें। आइए जानते हैं आपको कौन-से मास्क खरीदने चाहिए ताकि आपके भीतर जहरीला धुंआ न जाए 



Delhi-NCR air pollutiomn Buying an anti-pollution mask need to know all things
दिल्ली में वायुप्रदूषण - फोटो : PTI

आपको कौन-सा मास्क लेना चाहिए?
सर्जिकल मास्क और रुमाल को कुछ वक्त के लिए छोड़ दें और थोड़ा-सा पैसा खर्च करके अपनी सेहत के लिए अच्छा प्रदूषण रोधी मास्क खरीदें। अगर आपको सांस लेने में दिक्कत हो रही है और आप अस्थमा के मरीज हैं तो बिना मास्क के बिल्कुल न रहें। आप एन95 और एन99 मास्क खरीदें। हालांकि, इनके अलावा भी कई मास्क होते हैं जो आपको इस भयंकर प्रदूषण से बचा सकते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि मेडिकली अप्रूव मास्क ही खरीदें। 
 

Delhi-NCR air pollutiomn Buying an anti-pollution mask need to know all things
वायु प्रदूषण - फोटो : pixabay
दरअसल, हवा में इतने जहरीले कण हैं कि वो सीधे सांस के जरिए आपके भीतर जाकर फेफड़ों को प्रभावित कर रहे हैं। धूल के कणों में मौजूद खतरनाक रसायन सीधे श्वास प्रणाली को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ये ही वजह है कि एम्स में सबसे ज्यादा मरीज फेफड़ों की बीमारी वाले आ रहे हैं। एम्स के डॉक्टरों का भी कहना है कि वायु प्रदूषण इतना विकराल रूप ले चुका है कि स्वस्थ इंसान भी अस्पताल के चक्कर लगा रहा है।  

ये ही वजह है कि वायु प्रदूषण के कारण लोगों को खांसी, उल्टी, मतली और चक्कर आने की समस्या हो रही है। सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है। स्किन में जलन भी हो रही है। आइए जानते हैं आपको कौन-से मास्क लेने चाहिए और कितने तक ये आपको मिल जाएंगे...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi-NCR air pollutiomn Buying an anti-pollution mask need to know all things
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
N95 मास्क
यह बेसिक प्रदूषण प्रतिरोधी मास्क है जो कि 95 फीसदी तक प्रदूषण को फिल्टर करता है। यह मास्क धूल के कणों में सूक्ष्म तौर पर मौजूद  पीएम 2.5 तक के कणों को फिल्टर करता है। आपको यह मास्क सौ रुपए से लेकर डेढ़ सौ रुपए के बीच मिल जाएगा।  अगर आप इस मास्क का रोज इस्तेमाल करेंगे तो दो-तीन दिन से यह ज्यादा नहीं चलेगा। इस मास्क में तीन लेयर होते हैं जो धूल के कणों को फिल्टर करते हैं। पहला फिल्टर धूल के कणों को रोकता है। दूसरा फिल्टर धूल के सूक्ष्म कणों और रोगाणुओं को रोकता है।  इसमें तीसरा सैन्य ग्रेड कार्बन फिल्टर होता है। यह मास्कर 0.3 से 2.5 तक के सूक्ष्म धूल कणों को फिल्टर करता है और वायरस और बैक्टीरिया से आपको बचाता है।
विज्ञापन
Delhi-NCR air pollutiomn Buying an anti-pollution mask need to know all things
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
N99 और N100
ये मास्क पीएम 2.5 तक प्रदूषण को फिल्टर करते हैं। यानी की अगर आप ये वाले प्रदूषण रोधी मास्क खरीदते हैं तो 99-99.97 फीसदी तक प्रदूषण फिल्टर हो सकता है। लेकिन ये मास्क तेल बेस्ड धूल के कणों को फिल्टर नहीं कर पाते हैं। इनमें से एन100 मास्क फिलना थोड़ी कठीन होता है क्योंकि इसके लिए सप्लायर से आपको व्यक्तिगत तौर पर मंगवाना पड़ेगा। यह मास्क हर जगह आपको नहीं मिलेगा। ये दोनों मास्क थोड़े महंगे भी हैं। इनकी कीमत दो हजार से लेकर तीन हजार रुपए तक जा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed