फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में नहीं होगी दिक्कत: शरीर में पानी की कमी दूर करने के लिए जरूर करें इन चीजों का सेवन

Fri, 09 Apr 2021 02:04 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 09 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Dehydration in summer These 3 Foods Will Satisfy Your Thirst
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गर्मियों में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं और जब ऐसा होता है, तो आपका शरीर कोई भी काम करने में सक्षम नहीं हो पाता है। डिहाइड्रेशन की समस्या विशेष रूप से बुजुर्गों और छोटे बच्चों के लिए खतरनाक होती है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप डिहाइड्रेशन से बचें। इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि बहुत सारे तरल पदार्थ पिएं, खासकर तब जब आप तेज धूप में खेल रहे हैं या कोई काम कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए?

Dehydration in summer These 3 Foods Will Satisfy Your Thirst
खीरा के फायदे - फोटो : Pixabay

खीरा 

  • क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, खीरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें 95 फीसदी पानी की मात्रा होती है। गर्मियों में यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। खीरे में एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर से अपशिष्ट को हटाने और त्वचा की जलन को कम करने में मदद करते हैं। गर्मी के दिनों में लोग खीरा खाना खूब पसंद करते हैं, क्योंकि इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। 
Dehydration in summer These 3 Foods Will Satisfy Your Thirst
तरबूज के फायदे - फोटो : Pixabay

तरबूज 

  • गर्मी के मौसम में तरबूज खाना अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, तरबूज में 91 फीसदी पानी होता है। सिर्फ यही नहीं, तरबूज शरीर की कोशिकाओं को सूरज की क्षति से बचाने में भी मदद कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dehydration in summer These 3 Foods Will Satisfy Your Thirst
स्ट्रॉबेरी के फायदे - फोटो : Pixabay

स्ट्रॉबेरी 

  • गर्मियों में स्ट्रॉबेरी का सेवन भी फायदेमंद होता है। दरअसल, क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, इसमें 91 फीसदी पानी होता है, ऐसे में इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, स्ट्रॉबेरी के सेवन से सूजन संबंधी विकारों की रोकथाम और ऑक्सीडेटिव तनाव, मोटापे से संबंधित विकार, हृदय रोग के जोखिम में कमी और विभिन्न प्रकार के कैंसर से सुरक्षा मिल सकती है। 

स्रोत और संदर्भ: 
1. Dehydrated? These 7 Foods Will Satisfy Your Thirst and Hunger 
https://health.clevelandclinic.org/dehydrated-these-7-foods-will-satisfy-your-thirst-and-hunger/ 
2. Promising Health Benefits of the Strawberry: A Focus on Clinical Studies 
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/27172913/ 

अस्वीकरण नोट:  यह लेख अमेरिका के ओहायो में स्थित एक गैर-लाभकारी शैक्षणिक चिकित्सा केंद्र क्लीवलैंड क्लिनिक और अमेरिका के ही नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन में प्रकाशित स्टडी के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed