{"_id":"69e0923366f2240d3c0cab48","slug":"cow-milk-vs-buffalo-milk-which-is-more-beneficial-for-health-know-here-2026-04-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cow Milk vs Buffalo Milk: गाय या भैंस...जानें दोनों में से किसका दूध अधिक फायदेमंद","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Cow Milk vs Buffalo Milk: गाय या भैंस...जानें दोनों में से किसका दूध अधिक फायदेमंद
Thu, 16 Apr 2026 03:49 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:49 PM IST
सार
Cow Milk vs Buffalo Milk: अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि गाय का दूध पिएं या भैंस का, तो यहां इस लेख में हम आपको संशय दूर करेंगे। हम यहां आपको बताएंगे इन दोनों के फायदे और नुकसान।
विज्ञापन
गाय का या भैंस का, जानें किसका दूध अधिक फायदेमंद
- फोटो : AI
Cow Milk vs Buffalo Milk: दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है, जो शरीर को जरूरी पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन प्रदान करता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि गाय का दूध ज्यादा फायदेमंद है या भैंस का दूध।
गाय का या भैंस का, जानें किसका दूध अधिक फायदेमंद
- फोटो : Freepik.com
1. पाचन क्षमता
गाय का दूध हल्का होता है और आसानी से पच जाता है। यह बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर पाचन वाले लोगों के लिए बेहतर माना जाता है। वहीं भैंस का दूध गाढ़ा और भारी होता है, जिसे पचने में अधिक समय लगता है।

- फोटो : Adobe stock photos
2. फैट और कैलोरी
भैंस के दूध में फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे यह अधिक ऊर्जा देता है। यह वजन बढ़ाने या बॉडी बनाने वालों के लिए फायदेमंद हो सकता है। गाय के दूध में फैट कम होता है, इसलिए यह वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है।
भैंस के दूध में फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे यह अधिक ऊर्जा देता है। यह वजन बढ़ाने या बॉडी बनाने वालों के लिए फायदेमंद हो सकता है। गाय के दूध में फैट कम होता है, इसलिए यह वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गाय का या भैंस का, जानें किसका दूध अधिक फायदेमंद
- फोटो : Freepik.com
3. प्रोटीन और कैल्शियम
दोनों ही दूध में प्रोटीन और कैल्शियम होते हैं, लेकिन भैंस के दूध में इनकी मात्रा थोड़ी अधिक होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है।
दोनों ही दूध में प्रोटीन और कैल्शियम होते हैं, लेकिन भैंस के दूध में इनकी मात्रा थोड़ी अधिक होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है।
विज्ञापन
गाय का या भैंस का, जानें किसका दूध अधिक फायदेमंद
- फोटो : Adobe Stock
4. दिल की सेहत
गाय का दूध दिल के लिए हल्का और बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल कम होता है। भैंस का दूध ज्यादा फैटी होने के कारण हृदय रोगियों को सीमित मात्रा में लेना चाहिए।