फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus: क्या माउथवॉश से खत्म होगा वायरस? कोरोना से जंग में शोधकर्ताओं ने दिखाई नई उम्मीद

Wed, 21 Oct 2020 11:36 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 21 Oct 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Covid-19 tratment by daily mouthwash may kill Coronavirus, sars cov 2, says research study
Mouthwash may inactive Coronavirus - फोटो : Pixabay

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के लोगों को इसके कारगर और सुरक्षित इलाज उपलब्ध होने का इंतजार है। कोरोना को लेकर लंबे समय से लगातार शोध हो रहे हैं, जिनके परिणामस्वरूप इसकी दवाएं और इलाज के अन्य तरीके उपलब्ध हो पाए हैं। अब इसको लेकर एक और बड़ा शोध अध्ययन सामने आया है। वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने पाया है कि कुछ ओरल एंटीसेप्टिक्स और माउथवॉश से कोरोना वायरस को निष्क्रिय किया जा सकता है। मेडिकल वायरोलॉजी के जर्नल में प्रकाशित परिणामों में यह बात सामने आई है। मुंह में बैक्टीरिया और कीटाणु को खत्म करने के लिए पहले भी कई तरह के माउथवॉश का प्रयोग होता रहा है। अब कोरोना वायरस को निष्क्रिय करने में माउथवॉश की प्रभावकारिता सामने आई है।



Covid-19 tratment by daily mouthwash may kill Coronavirus, sars cov 2, says research study
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

अमेरिका के पेन स्टेट यूनिवर्सिटी में हुए इस शोध अध्ययन के मुताबिक, कुछ ओरल एंटीसेप्टिक्स और माउथवॉश संक्रमण के बाद मुंह में कोरोना वायरस की संख्या को कम करने में कारगर हो सकते हैं और कोरोना के प्रसार को कम कर सकते हैं। नाक और मुंह में वायरस की मौजूदगी का परीक्षण करने के बाद यह शोध किया गया, तो प्रयोग के बाद वायरस की संख्या बहुत कम पाई गई। 

Covid-19 tratment by daily mouthwash may kill Coronavirus, sars cov 2, says research study
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

शोधकर्ता क्रेग मेयर्स ने कहा है कि अभी हम वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में कोरोना के प्रसार को कम करने के अन्य तरीकों की जरूरत है। हमने जिन उत्पादों का परीक्षण किया है, वे आम लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध हैं और उनकी दिनचर्या का हिस्सा हैं। अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों की टीम ने इंसानों में कोरोना वायरस जो कि SARS-CoV-2 की संरचना के समान हैं, उसको निष्क्रिय करने के लिए एक प्रयोग किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Covid-19 tratment by daily mouthwash may kill Coronavirus, sars cov 2, says research study
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस प्रयोग के दौरान एक प्रयोगशाला सेटिंग में कई ओरल और नासॉफिरिन्जियल माउथवॉश का परीक्षण किया। इस शोध में शोधकर्ताओं ने परीक्षण किए गए उत्पादों में बेबी शैम्पू, पेरोक्साइड, गले-मुंह की सफाई करने वाले और माउथवॉश का एक परसेंट सॉल्यूशन शामिल किया। शोधकर्ताओं ने पाया कि बहुत से नेजल और ओरल रिजेंस में कोरोना वायरस को बेअसर यानी निष्क्रिय करने की क्षमता थी। 

विज्ञापन
Covid-19 tratment by daily mouthwash may kill Coronavirus, sars cov 2, says research study
mouthwash - फोटो : social media

शोधकर्ताओं ने नाक और मुंह में वायरस की उपस्थिति को देखने के लिए माउथवॉश के साथ एक परीक्षण किया। शोधकर्ताओं ने कोरोना वायरस का एक स्ट्रेन युक्त इलाज किया, जिसमें SARS-CoV-2 वायरस के लिए बेबी शैम्पू, विभिन्न पेरोक्साइड एंटीसेप्टिक रिन्स और माउथवॉश के विभिन्न ब्रांड को शामिल किया गया। यह शोध अध्ययन बताता है कि परीक्षण किए गए उत्पादों में कोरोना पॉजिटिव लोगों में फैले वायरस की मात्रा को कम करने की क्षमता हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed