फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना से निपटने को करने होंगे ये उपाय, नई स्टडी में बताया- अगले 4 महीने चुनौती भरे

Sat, 28 Mar 2020 08:47 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 28 Mar 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
coronvirus study on india by john hopkins university America report about covid 19 end in july
लॉकडाउन - फोटो : PTI

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए भारत में 15 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। वहीं दूसरी ओर इसके वैक्सीन और दवाओं को लेकर रिसर्च जारी है, जिनके काफी हद तक सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमण अभी स्टेज-2 में है और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार स्टेज-3 से रोकने के लिए सरकार तमाम उपाय कर रही है। लॉकडाउन इसी दिशा में उठाया गया ठोस कदम है। भारत में जो स्थिति है, उसको लेकर अमेरिका की एक बड़ी यूनिवर्सिटी ने अहम रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट में भारत के लिए आने वाला समय चुनौती भरा बताया गया है। साथ ही इस चुनौतीपूर्ण समय से निबटने के उपाय भी बताए गए हैं।

coronvirus study on india by john hopkins university America report about covid 19 end in july
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी और सेंटर फॉर डिजीज डायनेमिक्स, इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी (CDDEP) की ओर से जारी इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे भारत के लिए आने वाला समय चुनौतियों से भरा हो सकता है। कोरोना वायरस भारत को अगले चार महीने बहुत ज्यादा परेशानी दे सकता है। इस रिपोर्ट में कोरोना से निबटने को उपाय भी सुझाए गए हैं। भारत की अधिकारिक वेबसाइटों से लिए गए आंकड़ों के आधार पर ये रिपोर्ट तैयार की गई है। 

coronvirus study on india by john hopkins university America report about covid 19 end in july
कोरोना वायरस के प्रकोप भारत में बढ़ता जा रहा है। - फोटो : PTI

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में कोरोना वायरस की भयावह स्थिति जुलाई अंत से लेकर अगस्त के मध्य तक खत्म हो सकती है। रिपोर्ट में पांच राज्यों के ग्राफ के माध्यम से यह दिखाया गया है कि अप्रैल मध्य से लेकर मई मध्य तक बड़ी संख्या में लोग कोरोना से संक्रमित होकर अस्पतालों में भर्ती हो सकते हैं। यह संख्या जुलाई मध्य के बाद कम होने लगेगी और अगस्त तक स्थिति नियंत्रण में होगी। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 25 लाख लोग इस वायरस की चपेट में आकर अस्पताल पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
coronvirus study on india by john hopkins university America report about covid 19 end in july
कोरोना वायरस - फोटो : social media

स्टडी के मुताबिक फिलहाल यह पता चलना मुश्किल है कि भारत में अभी कितने लोग संक्रमित हैं। कारण यह कि कई लोग एसिम्टोमैटिक हैं, यानी उनमें कोरोना के लक्षण अबतक पता नहीं चल पाए हैं। बताया गया है कि भारत में चल रही जांच भी धीमी है। ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच होने पर भी सही आंकड़ा पता चल पाएगा। ज्यादा से ज्यादा जांच ही कोरोना संक्रमित बुजुर्गों को बचा सकेगा। 

विज्ञापन
coronvirus study on india by john hopkins university America report about covid 19 end in july

स्टडी में बताया गया है कि लोगों खासकर बुजुर्गों को सोशल डिस्टेंसिंग का ज्यादा ध्यान रखना होगा। इसके अलावा फिलहाल कोई कारगर उपाय नहीं है। जितना ज्यादा यानी लंबा लॉकडाउन होगा उतने ही ज्यादा लोग संक्रमण से बचे रहेंगे। तापमान और उमस बढ़ने पर कोरोना के संक्रमण पर थोड़ा असर होगा, लेकिन यह भी पर्याप्त नहीं होगा, क्योंकि वायरस पर तापमान का बहुत असर होता नहीं दिख रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed