फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: इस साल के अंत तक खत्म नहीं होगी कोरोना महामारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी चेतावनी

Tue, 02 Mar 2021 03:06 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 02 Mar 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus WHO warns covid 19 pandemic will not end in 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना महामारी के खत्म होने का इंतजार पूरी दुनिया बेसब्री से कर रही है, ताकि वापस पहले के जीवन में लौट सकें, जहां मन करे बिना किसी डर के आराम से घूम सकें, पार्टी कर सकें, वगैरह-वगैरह। कई देशों में इस जानलेवा बीमारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान तो चल रहे हैं, लेकिन आखिर यह बीमारी खत्म कब होगी, यह बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यह सोचना अभी बिल्कुल भी सही नहीं है कि कोरोना महामारी से इस साल के अंत तक निजात मिल पाएगी। संगठन के वरिष्ठ अधिकारी माइकल रेयान ने कहा है कि अस्पताल में भर्ती होने और मौतों को कम करके ही कोरोना वायरस संकट से बाहर निकलना संभव हो सकता है। 

Coronavirus WHO warns covid 19 pandemic will not end in 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

माइकल रेयान ने कहा, 'लेकिन वायरस बहुत हद तक नियंत्रण में है, विशेष रूप से यह देखते हुए कि लगातार सात हफ्ते की गिरावट के बाद इस हफ्ते वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि हुई है। अभी यह कहना अपरिपक्वता वाली बात होगी कि हम इस वायरस को इस साल के अंत तक खत्म करने जा रहे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि अगर हम होशियारी से काम करेंगे तो इसे खत्म कर सकते हैं।' 

Coronavirus WHO warns covid 19 pandemic will not end in 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

माइकल रेयान ने कहा कि फिलहाल विश्व स्वास्थ्य संगठन का ध्यान वायरस के संचरण को कम करने पर है, जिससे कोरोना के नए-नए वैरिएंट के उद्भव को रोकने में मदद मिल सके और साथ ही साथ बीमार लोगों की संख्या को भी कम किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus WHO warns covid 19 pandemic will not end in 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम ने हाल ही में इस बात को लेकर चिंता जताई थी कि कुछ देशों में युवाओं और स्वस्थ व्यस्कों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है, जबकि कई देशों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तक को वैक्सीन नहीं लगी है। उन्होंने कहा है कि वह चाहते हैं 2021 के पहले 100 दिनों के भीतर हर देश में स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हो। 

विज्ञापन
Coronavirus WHO warns covid 19 pandemic will not end in 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

टेड्रोस अधानोम ने चेतावनी देते हुए कहा था कि जिस तरह से अमीर देशों को कोरोना वैक्सीन जल्दी और ज्यादा खुराक पाने की होड़ मची हुई है, उससे दुनिया के गरीब देशों के लोग खतरे में होंगे। ऐसी स्थिति में इस महामारी को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed