दुनियाभर में अब तक पांच करोड़ 59 लाख से भी ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 13 लाख 43 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। शुरुआत से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत दुनियाभर के वैज्ञानिक यह चेतावनी देते आए हैं कि इस खतरनाक वायरस से संभल कर रहने की जरूरत है, नहीं तो यह जान भी ले सकता है। चूंकि इस महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन बनाने का काम तो तेजी से चल रहा है, लेकिन इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रियेसिस ने एक ऐसी चेतावनी दी है कि लोगों की उम्मीदों को झटका लग सकता है। उन्होंने कहा है कि वैक्सीन सिर्फ अपने दम पर महामारी को नहीं रोक पाएगी।
Coronavirus: कोरोना वायरस पर WHO प्रमुख की चेतावनी, कहा- वैक्सीन सिर्फ अपने दम पर नहीं रोक पाएगी महामारी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन