{"_id":"603e51ad4327a01aa43491c1","slug":"coronavirus-variants-brazilian-covid-variant-p1-in-britain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: ब्रिटेन में आया कोरोना का नया खतरनाक वैरिएंट P1, छह लोग हुए संक्रमित","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: ब्रिटेन में आया कोरोना का नया खतरनाक वैरिएंट P1, छह लोग हुए संक्रमित
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 02 Mar 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के मिल रहे अलग-अलग वैरिएंट ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिल चुके स्ट्रेन से अभी लोगों को छुटकारा भी नहीं मिला था कि अब ब्राजील में भी वायरस के दो नए वैरिएंट सामने आ गए हैं। इतना ही नहीं, ये दोनों वैरिएंट ब्रिटेन तक भी पहुंच गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन में इन दोनों वैरिएंट से छह लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से तीन मरीज इंग्लैंड में और तीन स्कॉटलैंड में मिले हैं। ब्रिटेन की सरकार और स्थानीय प्रशासन अब उन लोगों की तलाश में जुट गया है, जो इन संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ब्राजील के इन दोनों वैरिएंट का नाम P1 और P2 है। कोरोना का P1 वैरिएंट सबसे पहले जापान में मिला था। इस साल जनवरी में जब कोरोना के मामले अचानक तेजी से बढ़ने लगे और साथ ही जो लोग संक्रमण से ठीक हो चुके थे, वो भी दोबारा संक्रमित होने लगे, तो इसकी जांच की गई। इस दौरान पता चला कि P1 वैरिएंट ही ब्राजील में बदलकर P2 बन चुका है और यह तेजी से फैल रहा है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ब्रिटेन के न्यू एंड इमर्जिंग रेस्पिरेटरी वायरस थ्रेट्स एडवाइजरी ग्रुप (Nervtag) ने P1 वैरिएंट को 'चिंता का विषय' बताया है। केंट वैरिएंट B118 की तरह ही यह अधिक संक्रामक है और यह एंटीबॉडी से बचने में भी सक्षम हो सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो कोरोना वायरस के खिलाफ तैयार किए गए टीके इसके खिलाफ अच्छी तरह से काम नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
न्यू एंड इमर्जिंग रेस्पिरेटरी वायरस थ्रेट्स एडवाइजरी ग्रुप के मुताबिक, इस P1 वैरिएंट में 17 खास तरह के अमीनो एसिड परिवर्तन हुए हैं, तीन जेनेटिक मटेरियल खत्म हुए हैं और चार म्यूटेशन हुए हैं। सभी वैरिएंट्स में कई म्यूटेशन हुए हैं। मुख्य चिंता यह है कि P1 में तीन वैरिएंट K417T, E484K और N501Y हैं जो चिंता पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
P1 का E484K वैरिएंट सबसे ज्यादा चिंताजनक है। यह दक्षिण अफ्रीका में मिले संक्रामक स्ट्रेन में भी है। इसके अलावा केंट वैरिएंट ने भी खुद को E484K में बदल लिया है, जिसकी वजह से वह और भी ज्यादा खतरनाक हो गया है और वैक्सीन से भी बच सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।