{"_id":"5fce4fedec91fd3fc9558b0d","slug":"coronavirus-vaccine-updates-in-hindi-china-vaccine-sinovac-vaccine-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन की यह कंपनी बनाएगी कोरोना वैक्सीन की 60 करोड़ खुराक, इस देश में तो पहुंच चुकी है 12 लाख डोज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
चीन की यह कंपनी बनाएगी कोरोना वैक्सीन की 60 करोड़ खुराक, इस देश में तो पहुंच चुकी है 12 लाख डोज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 07 Dec 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना की वैक्सीन को लेकर लगभग हर जगह से कुछ न कुछ अच्छी खबर ही सुनने को मिल रही है। अब चीन से अच्छी खबर ये आ रही है कि वहां की कंपनी सिनोवैक ने घोषणा की है कि कोरोना की वैक्सीन के लिए वह इस साल के अंत तक अपनी वार्षिक उत्पादन क्षमता को दोगुना करने की योजना बना रही है। कंपनी का लक्ष्य वैक्सीन की 60 करोड़ खुराक बनाने का है। कंपनी का यह भी कहना है कि कोरोना वैक्सीन के विकास संबंधी उसके प्रयासों को बढ़ाने के लिए 50 करोड़ डॉलर के निवेश को हासिल करने की उसकी योजना भी है। हालांकि अभी इस वैक्सीन के अंतिम चरण का ट्रायल चल रहा है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना की कम से कम पांच चीनी वैक्सीन के अंतिम चरण का परीक्षण 12 से अधिक देशों में चल रहा है। इसमें सिनोवैक की वैक्सीन भी शामिल है। इस वैक्सीन का फिलहाल ब्राजील, तुर्की और इंडोनेशिया में अंतिम चरण का क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दवा कंपनी सिनो बायोफार्मास्युटिकल लिमिटेड ने 50 करोड़ डॉलर के निवेश के लिए सिनोवैक में 15 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। सिनोवैक के सीईओ यिन वेइदोंग का कहना है कि इस धनराशि से कंपनी को अपनी टीका बिक्री क्षमताओं में सुधार, एशिया के बाजारों में विस्तार, नई तकनीकों का विकास और उपयोग करने और इस वैश्विक महामारी से निपटने के प्रयासों में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडोनेशिया में रविवार को 'सिनोवैक' की वैक्सीन की 12 लाख खुराक पहुंची थी और जल्द ही इसके इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिलने की उम्मीद है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में बड़े स्तर पर वैक्सीन को बाजार में उतारने की तैयारी हो रही है। वहां की प्रांतीय सरकारें देश में ही निर्मित कोरोना वैक्सीन के लिए ऑर्डर दे रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
वैसे तो चीन में बहुत पहले से ही लोगों को वैक्सीन दी जा रही है, लेकिन अभी तक अंतिम चरण का ट्रायल पूरा भी नहीं हुआ है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की ही कंपनी सिनोफार्म द्वारा विकसित वैक्सीन करीब 10 लाख लोगों को दी जा चुकी है, लेकिन किसी में भी गंभीर साइड-इफेक्ट देखने को नहीं मिले हैं। वहां के उप-प्रधानमंत्री सुन चुनलान ने कहा है कि हमें अब बड़े स्तर पर वैक्सीन के उत्पादन के लिए तैयार रहना चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।