फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: कोरोना वैक्सीन पर एक और बड़ी खुशखबरी, चीन ने सिनोफार्म के टीके को दी मंजूरी

Thu, 31 Dec 2020 10:43 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 31 Dec 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates China gives conditional approval to Sinopharm vaccine
कोरोना वायरस वैक्सीन अपडेट - फोटो : PTI

कई देशों में कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के बीच अब वैक्सीन को लेकर चीन ने भी एक खुशखबरी दे दी है। गुरुवार को चीन ने सरकारी कंपनी 'सिनोफार्म' द्वारा विकसित कोरोना की वैक्सीन को सशर्त मंजूरी दे दी। यह चीन की पहली ऐसी वैक्सीन है, जिसे आम लोगों के इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी गई है। देश के चिकित्सा उत्पादन प्रशासन के उपायुक्त चेन शिफेई ने गुरुवार को बताया कि यह फैसला बुधवार रात को लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना से बचाव के लिए 'बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स' की इस वैक्सीन की दो खुराक लोगों को दी जाएगी। दरअसल, यह सिनोफार्म की सहायक कंपनी है। 

Coronavirus Vaccine updates China gives conditional approval to Sinopharm vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सिनोफार्म कंपनी ने बीते बुधवार को ही कहा था कि यह वैक्सीन जांच के अंतिम चरण के प्रारंभिक नतीजों के मुताबिक संक्रमण से बचाव में 79.34 फीसदी प्रभावी पाई गई है। 'बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स' ने खुद अपनी वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी थी कि उसने अपनी वैक्सीन के तीसरे और अंतिम चरण के परीक्षण के बाद इसे मंजूरी देने के लिए आवेदन किया है, जिसे अब मंजूरी मिल गई। 

Coronavirus Vaccine updates China gives conditional approval to Sinopharm vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

हालांकि इस वैक्सीन को मंजूरी मिलने से पहले ही चीन में करीब 10 लाख लोगों को इसका टीका लगाया जा चुका है। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इनमें से किसी में भी गंभीर साइड-इफेक्ट (दुष्प्रभाव) देखने को नहीं मिले हैं। इस वैक्सीन की कीमत क्या होगी, इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है, लेकिन सिनोफार्म कंपनी के चेयरमैन लिऊ जिंन्गजेन ने अगस्त महीने में ही कहा था कि जब यह वैक्सीन बाजार में उतारी जाएगी तो इसकी दो खुराक की कीमत 1000 चीनी युआन यानी करीब 10 हजार रुपये से कम होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates China gives conditional approval to Sinopharm vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

चीन में अब तक कोरोना की चार वैक्सीन को इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है, जिसमें बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स/सिनोफार्म की वैक्सीन पहली ऐसी वैक्सीन है, जिसे चीन में आम लोग भी इस्तेमाल कर सकेंगे। अन्य जिन वैक्सीन को चीन में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिली हुई है, उनमें सिनोवैक की वैक्सीन, वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स/सिनोफार्म की वैक्सीन और कैनसिनो बायोलॉजिकल इंक की वैक्सीन शामिल हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates China gives conditional approval to Sinopharm vaccine
Covishield, Vaccine - फोटो : Twitter@AdarPoonawala

बुधवार को ब्रिटेन ने भी ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन 'कोवीशील्ड' को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी है। यह ट्रायल के शुरुआती नतीजों में 90 फीसदी तक असरदार पाई गई है। माना जा रहा है कि अब भारत में भी जल्द ही इस वैक्सीन को मंजूरी मिल जाएगी और उसके बाद यहां भी टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा। भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया इस वैक्सीन का उत्पादन कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed