फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस की वैक्सीन कबतक आएगी, अमेरिका के नामी वैज्ञानिक ने ऐसा क्यों कहा?

Fri, 29 May 2020 05:21 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 29 May 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine update: What American Scientist says about Covid 19 Treatment Quarantine and Isolation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

एचआईवी यानी ह्यूमन इम्यूनोडेफिशियेंसी वायरस पर शोध करने वाले अमेरिका के एक नामी वैज्ञानिक ने कहा है कि 'उन्हें नहीं लगता कि कोरोना वायरस की वैक्सीन जल्द आने वाली है।' विलियम हेसलटाइन जिनके कैंसर, एचआईवी समेत अन्य प्रोजेक्ट्स पर किए काम की काफी चर्चा रही है, उनसे पूछा गया था कि 'कोविड-19 का टीका कितनी जल्द विकसित होने की संभावना है?'



इसके जवाब में उन्होंने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा कि 'वे इसका इंतजार नहीं करना चाहेंगे क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि निकट भविष्य में यह संभव है।' उन्होंने कहा है कि 'कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए जरूरी है कि मरीजों की बेहतर पड़ताल की जाए, उन्हें सही तरीके से ढूंढा जाए और जहां संक्रमण फैलता दिखे, वहीं उसे सख्त आइसोलेशन के जरिए रोका जाए।'

Coronavirus vaccine update: What American Scientist says about Covid 19 Treatment Quarantine and Isolation
कोरोना वायरस काल (सांकेतिक) - फोटो : PTI
अमेरिका की सरकार को परामर्श देते हुए उन्होंने कहा है कि 'उन्हें टीके के इंतजार में नहीं बैठे रहना चाहिए। अगर शीर्ष नेता ये सोच रहे हैं कि टीका तैयार होने की घोषणा के आधार पर ही वे लॉकडाउन के प्रतिबंधों में छूट देने का निर्णय करेंगे, तो यह रणनीति सही नहीं है।'
Coronavirus vaccine update: What American Scientist says about Covid 19 Treatment Quarantine and Isolation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

अन्य किस्मों के कोरोना वायरस के लिए पहले जो वैक्सीन तैयार की गई हैं, वो नाक को संक्रमण से सुरक्षा देने में विफल रही है जहां से वायरस के शरीर में दाखिल होने की सबसे ज्यादा आशंका रहती है। विलियम हेसलटाइन ने कहा है कि 'बिना किसी प्रभावी इलाज या फिर टीके के भी कोरोना वायरस को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए संक्रमण की सही पहचान जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine update: What American Scientist says about Covid 19 Treatment Quarantine and Isolation
Coronavirus Test - फोटो : Social Medi

जो लोग संक्रमित हैं, उन्हें आइसोलेशन में रखना सबसे ज्यादा कारगर है। बाकी लोग हाथ धोते रहें, मास्क पहनें और सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली चीजों और जगहों को साफ रखें, तो भी इसमें काफी कमी आ सकती है।'  विलियम हेसलटाइन मानते हैं कि चीन और कई अन्य एशियाई देशों ने इस वैकल्पिक रणनीति को बहुत प्रभावशाली तरीके से लागू किया है जबकि अमेरिका में ऐसा नहीं देखा गया कि जो लोग वायरस से संक्रमित हो गए हों, उन्हें सख़्त आइसोलेशन में रखा गया हो।

विज्ञापन
Coronavirus vaccine update: What American Scientist says about Covid 19 Treatment Quarantine and Isolation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

उनके अनुसार चीन, दक्षिण कोरिया और ताइवान इस तरीके से कोरोना वायरस की संक्रमण दर को कम करने में सफल रहे हैं जबकि अमेरिका, रूस और ब्राजील इसमें नाकाम रहे। प्रोफेसर विलियम ने कहा, "जानवरों पर कोविड-19 के रिसर्च वैक्सीन आजमाने से अब तक यह तो पता चला है कि इनसे मरीज के शरीर में, ख़ासतौर से फेफड़ों में संक्रमण का असर कम होता देखा गया है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed