{"_id":"5fd5cac98ebc3e3b8a0c72ad","slug":"coronavirus-vaccine-update-scientists-warn-do-not-drink-alcohol-after-taking-covid-vaccine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद बिल्कुल न करें ये काम, खत्म हो जाएगा असर, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद बिल्कुल न करें ये काम, खत्म हो जाएगा असर, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद बरतें ये सावधानी
- फोटो : Pixabay/Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में तो कोरोना की वैक्सीन के लिए अभी लोग इंतजार ही कर रहे हैं, लेकिन कई देश ऐसे भी हैं, जिनका इंतजार खत्म हो गया है। फाइजर कंपनी की वैक्सीन को ब्रिटेन, कनाडा, बहरीन और सऊदी अरब ने तो पहले ही मंजूरी दे दी थी और शनिवार को अमेरिका ने भी इस वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी। ब्रिटेन में तो कई लोगों को टीका लगाया भी जा चुका है। हालांकि फाइजर के अलावा कई और भी कंपनियां हैं, जो अपनी-अपनी वैक्सीन तो बहुत कारगर बता रही हैं, जिसमें से एक रूस की वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' भी है। लेकिन इस बीच 'स्पूतनिक-वी' को लेकर वैज्ञानिकों ने एक हैरान करने वाली चेतावनी दी है। दरअसल, वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वैक्सीन को लगाने वालों को एक चीज की सावधानी रखनी होगी, नहीं तो वैक्सीन का असर बेकार हो जाएगा।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों का कहना है कि 'स्पूतनिक-वी' वैक्सीन लेने के दो महीने बाद वह काम करना शुरू करेगी, लेकिन इस दौरान टीका लेने वाले लोगों को कुछ सावधानियां भी रखनी पड़ेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गमलेया इंस्टीट्यूट के प्रमुख एलेक्जेंडर गिन्ट्सबर्ग का कहना है कि यह वैक्सीन लेने के बाद अगर लोग शराब का सेवन करेंगे तो वैक्सीन का प्रभाव कम हो सकता है। इसलिए अगर कोरोना को खत्म करना है तो शराब का सेवन बिल्कुल न करें।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रूस के उप-प्रधानमंत्री ततियाना गोलिकोवा ने भी देश के नागरिकों को यह सलाह दी है कि कोरोना टीका लगवाने के बाद अगर लोगों ने शराब पी तो सब कुछ बेकार हो जाएगा, क्योंकि शराब पीने की आदत वैक्सीन के असर को खत्म कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस में एक लाख से अधिक लोगों को 'स्पूतनिक-वी' टीका लगाया जा चुका है। रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र को यह जानकारी दी थी। आपको बता दें कि 11 अगस्त को रूस ने 'स्पूतनिक-वी' वैक्सीन को लॉन्च किया था और इसी के साथ वह दुनिया में कोरोना से बचाव के लिए पहला टीका लाने वाला पहला देश बन गया था।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
भारत में भी 'स्पूतनिक-वी' वैक्सीन आ सकती है, लेकिन अभी इसमें समय लगेगा, क्योंकि यहां फिलहाल इसके दूसरे और तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है। सितंबर में ही डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड और रूसी प्रत्यक्ष निवेश फंड (आरडीआईएफ) ने भारत में स्पूतनिक-वी वैक्सीन के ट्रायल और पहली 10 करोड़ खुराकों के वितरण के लिए साझेदारी की थी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।