फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका: अब 12 से 15 साल के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन! एक हफ्ते में फाइजर को मिल सकती है मंजूरी

Tue, 04 May 2021 12:25 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 04 May 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine update FDA likely to authorise Pfizer vaccine for teens within a week
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बच्चों और किशोरों पर मौजूदा कोरोना वैक्सीन काम करेगी या नहीं, उसका कितना असर होगा, इसको लेकर फिलहाल शोध चल रहे हैं। अब माना जा रहा है कि किशोरों के लिए यानी 12 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए फाइजर की वैक्सीन को एक हफ्ते के अंदर अमेरिका के खाद्य एवं दवा प्रशासन (एफडीए) द्वारा मंजूरी मिल सकती है। दरअसल, अभी एक महीने पहले ही फाइजर की ओर से यह दावा किया गया था कि उसका टीका बच्चों पर भी कारगर है। इस वैक्सीन को 16 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।  

Coronavirus vaccine update FDA likely to authorise Pfizer vaccine for teens within a week
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक संघीय अधिकारी ने बताया कि 12 से 15 साल के बच्चों को फाइजर की वैक्सीन देने को लेकर संघीय टीका परामर्श समिति के साथ बैठक के बाद एफडीए कोई कार्रवाई करेगा। वहीं बायोएनटेक का कहना है कि वह यूरोप में 12 से 15 साल के बच्चों के लिए जून में कोरोना की वैक्सीन लॉन्च करेगी।

Coronavirus vaccine update FDA likely to authorise Pfizer vaccine for teens within a week
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फाइजर-बायोएनटेक ने अमेरिका के 12 से 15 साल की उम्र वाले 2260 वॉलेंटियर बच्चों पर ट्रायल किया है और उसके प्राथमिक डाटा के आधार पर यह दावा किया था कि यह वैक्सीन व्यस्कों की तरह ही 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित और कोराना को रोकने में कारगर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine update FDA likely to authorise Pfizer vaccine for teens within a week
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

फाइजर ने बताया था कि अध्ययन के दौरान पाया गया कि युवाओं की तरह ही बच्चों में भी कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी बन गई। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा था कि वैक्सीन लगने के बाद बच्चों में कोई बड़ा साइड-इफेक्ट देखने को नहीं मिला। वैक्सीन की दूसरी खुराक के बाद युवाओं की तरह ही बच्चों में भी दर्द और बुखार जैसे सामान्य साइड इफेक्ट देखे गए। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine update FDA likely to authorise Pfizer vaccine for teens within a week
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चूंकि अभी बच्चों को कोरोना की वैक्सीन नहीं दी जा रही है, लेकिन विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि अगर महामारी को रोकना है तो बच्चों को भी टीका लगाना ही होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना भी 12 से 17 साल तक के बच्चों पर कोरोना वैक्सीन के प्रभाव को लेकर अध्ययन कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed