फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्पूतनिक-वी: रूस की यह कोरोना वैक्सीन सभी उम्र के लोगों पर समान रूप से प्रभावी, निर्माता का दावा

Mon, 15 Mar 2021 03:44 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 15 Mar 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine update Alexander Gintsburg said Russia Sputnik V vaccine equally effective for all age groups
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay

कोरोना वैक्सीन बनाने वाली दुनिया की सभी कंपनियां अपने टीके को सबसे बेहतर बताने में लगी हुई हैं, जिसमें रूस की वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' भी शामिल है। जहां एक तरफ यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) इस वैक्सीन को मंजूरी देने से कतरा रही है, तो वहीं इसे विकसित करने वाले गमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रमुख अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग का कहना है कि 'स्पूतनिक-वी' सभी उम्र के लोगों पर समान रूप से प्रभावी है, यह सिद्ध हो चुका है। यूट्यूब पर सोलोयोव लाइव शो के दौरान गिंट्सबर्ग ने कहा, 'स्पूतनिक-वी ने सभी आयु समूहों में समान स्तर की प्रभावकारिता का प्रदर्शन किया है। पहले इस बात को लेकर संदेह था कि 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में इसकी प्रभावकारिता कम होगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं था।' 

Coronavirus vaccine update Alexander Gintsburg said Russia Sputnik V vaccine equally effective for all age groups
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग का कहना है कि गुणवत्ता के मामले में स्पूतनिक-वी वैक्सीन अन्य कोरोना वैक्सीन से आगे है। उन छह टीकों में से चार, जो दुनियाभर में बड़े पैमाने पर प्रचलन में आए हैं, स्पूतनिक-वी स्पष्ट रूप से गुणवत्ता के मामले में उन सभी में पहले स्थान पर है। 

Coronavirus vaccine update Alexander Gintsburg said Russia Sputnik V vaccine equally effective for all age groups
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने यूट्यूब पर लाइव शो के दौरान यह भी बताया कि स्पूतनिक-वी वैक्सीन की प्रभावकारिता कितने समय तक रहेगी। उन्होंने कहा, 'इस टीके का प्रभाव लंबे समय तक रहेगा, हमें उम्मीद है कि दो साल या उससे अधिक।' पिछले साल भी उन्होंने यही दावा किया था कि यह वैक्सीन कोरोना से दो साल तक के लिए सुरक्षा दे सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine update Alexander Gintsburg said Russia Sputnik V vaccine equally effective for all age groups
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथोनी फौसी ने भी इस वैक्सीन पर भरोसा जताया है और इसे अच्छी दवा करार दिया है। उन्होंने हाल ही में स्काई न्यूज चैनल को दिए एक बयान में कहा था, 'मैंने जो आंकड़े देखे हैं, उसके मुताबिक स्पूतनिक-वी बहुत अच्छी दवा लग रही है।'  

विज्ञापन
Coronavirus vaccine update Alexander Gintsburg said Russia Sputnik V vaccine equally effective for all age groups
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि इस वैक्सीन की प्रभावकारिता को लेकर सवाल तो उठ ही रहे हैं। हाल ही में यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यूरोपीय संघ के सदस्यों से आग्रह किया था कि वे रूसी वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' को मंजूरी देने से परहेज करें, जब तक कि एजेंसी इसकी सुरक्षा और प्रभावशीलता की समीक्षा नहीं कर लेती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed