Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष
देश में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि इसके खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान में भी काफी तेजी आई है। अब तक 13 करोड़ 54 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। एक मई से देश में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी, जिसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी। अगर आप भी 18 साल से ऊपर के हैं तो यह जान लेना बेहद ही जरूरी है कि टीका लेने के बाद किस तरह की सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। कोरोना वैक्सीन लेने के बाद शराब का सेवन कर सकते हैं या नहीं? आइए जानते हैं इसके बारे में...
कोरोना वैक्सीन: कोविड टीका लेने के बाद शराब पी सकते हैं या नहीं? जान लें ये जरूरी बात
कोरोना वैक्सीन लेने के बाद शराब का सेवन सही है या नहीं, इसको लेकर चर्चा तब शुरू हुई थी जब रूस के उप-प्रधानमंत्री तातियाना गोलीकोवा ने कहा था कि शरीर पर वैक्सीन का असर होने में 42 दिन लगते हैं और इस दौरान शराब से दूर रहने की जरूरत है। रूस की सरकार ने स्पूतनिक-वी को लेकर गाइडलाइन भी जारी की थी।
विशेषज्ञों का भी कहना था कि कोरोना वैक्सीन लेने के बाद बेहतर होगा कि शराब का सेवन न करें, क्योंकि इससे आपकी इम्युनिटी कमजोर हो सकती है। हाल ही में मशहूर डॉ. अरविंदर सिंह सोइन ने भी टीका ले चुके लोगों को शराब से बचने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि टीका लेने के बाद दो हफ्ते तक शराब का सेवन बिल्कुल न करें।
डॉ. अरविंदर सिंह सोइन ने एक ट्वीट के माध्यम से लोगों को बताया था कि अल्कोहल टी-कोशिकाओं को सुन्न कर देता है, लिवर की सूजन का कारण बनता है और आंत के बैक्टीरिया को बदलता है, जबकि प्रतिरक्षा विकसित करने के लिए ये सभी महत्वपूर्ण हैं।
डॉ. अरविंदर सिंह सोइन ने कहा था कि टीका लेने के बाद दो हफ्ते तक शराब नहीं पीने की समय सीमा पार हो जाने के बाद भी शराब का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। रोजाना दो ड्रिंक्स या फिर हफ्ते में 10 ड्रिंक्स से ज्यादा शराब नहीं पीना चाहिए।
(2/2) At the very least, no alcohol for a week before and 2 weeks after the vaccine.
And even outside of this timeframe, limit it to 2 drinks/day and 10/week.