कोरोना वायरस ने दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। हर दिन कोरोना संक्रमण और इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इस महामारी से निजात पाने के लिए पूरी दुनिया को कोरोना वायरस की वैक्सीन का इंतजार है। भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, रूस समेत दुनियाभर के वैज्ञानिक इसकी वैक्सीन तैयार करने में लगे हैं। कई देशों में इसकी वैक्सीन बन चुकी है, जिनका ह्यूमन ट्रायल चल रहा है। कई वैक्सीन तो अंतिम चरण के ट्रायल में हैं। ट्रायल के दौरान सकारात्मक परिणाम आने से वैज्ञानिक उत्साहित भी हैं। अब तो लोगों को बस उम्मीद है कि जल्दी ही कोरोना की वैक्सीन को लेकर कहीं से अच्छी खबर आ जाए। आइए जानते हैं दुनिया के तमाम वे देश, जो वैक्सीन बनाने की रेस में आगे चल रहे हैं, वहां इसको लेकर क्या अपडेट जानकारी है:
{"_id":"5f1024b18ebc3e6351428cd0","slug":"coronavirus-vaccine-latest-news-update-today-in-hindi-in-september-covid-vaccine-human-trial-updates-worldwide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Vaccine: सितंबर तक आएगी कोरोना की वैक्सीन! जानें भारत समेत पूरी दुनिया का अपडेट","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus Vaccine: सितंबर तक आएगी कोरोना की वैक्सीन! जानें भारत समेत पूरी दुनिया का अपडेट
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine Update: कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : अमर उजाला
Coronavirus Vaccine
- फोटो : iStock/Amar Ujala
रूस का दावा: सितंबर तक बाजार में होगी वैक्सीन
- रूस के सेचेनोव यूनिवर्सिटी ने दावा किया है कि दुनिया की सबसे पहली कोरोना वैक्सीन को बाजार में सितंबर तक उपलब्ध करा दिया जाएगा। रूस का दावा है कि Gam-COVID-Vac Lyo नाम की इस वैक्सीन के अबतक हुए सभी चरणों के ट्रायल सफल रहे हैं।
- वैज्ञानिक एलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग के मुताबिक इसे इंसानों को एक बार लगाने पर दो साल तक के लिए कोरोना के खिलाफ इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए रखेगी। तीसरे चरण के लिए इसे अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। अंतिम चरण में कुछ काम शेष है। सबकुछ ठीक रहा तो यह वैक्सीन बाजार में सितंबर तक उपलब्ध होगी।
coronavirus vaccine China
- फोटो : Social Media
चीन: ट्रायल के अंतिम चरण में एक वैक्सीन
- जिस देश ने दुनिया को कोरोना वायरस दिया, वह वैक्सीन की रेस में भी अग्रणी देशों में शामिल है। चीन में चार संभावित कोरोना वायरस वैक्सीन विकसित की जा रही हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यहां एक वैक्सीन ट्रायल के अंतिम फेज में पहुंच चुकी है, जबकि एक अन्य वैक्सीन को भी सीमित लोगों पर ट्रायल की अनुमति मिल गई है।
- चीन की पहली वैक्सीन फार्मा कंपनी सिनोवैक बायोटेक ने तैयार की है। वुहान इंस्टीट्यूट और सीनाफॉर्म्स दूसरे चरण में हैं जबकि सिनोवैक और इंस्टीट्यूटो बुटेंटेन वैक्सीन को विकसित करने के तीसरे चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Vaccine Update
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
ब्रिटेन: आ सकती है अच्छी खबर
- ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी कोरोना वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल सफल होने की खबर है। ब्राजील में ChAdOx1 nCoV-19 (AZD1222) वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल के बेहतरीन नतीजे आए हैं। वैक्सीन से वॉलेंटियर्स में वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी विकसित हुई है। वैज्ञानिकों को भरोसा है कि सितंबर तक यह वैक्सीन उपलब्ध करा दी जाएगी। ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को कोरोना के लिए सबसे कारगर माना जा रहा है।
विज्ञापन
CoronaVaccineIndia
- फोटो : Amar Ujala
भारत की कंपनी भी करेगी उत्पादन
- ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका की इस वैक्सीन के ट्रायल के फाइनल नतीजे जारी होने को लेकर आईटीवी नेटवर्क के पॉलिटिकल एडिटर रॉबर्ट पेस्टन ने सूत्रों के हवाले से दावा किया था। शोधकर्ताओं के मुताबिक, ट्रायल के नतीजों के डेटा पब्लिकेशन के लिए साइंटिफिक जर्नल के अप्रूवल का इंतजार किया जा रहा है। इस वैक्सीन का उत्पादन AstraZeneca कंपनी करेगी। वहीं, भारतीय कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) भी इस परियोजना में शामिल है।