भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब काफी कमी आई है। यहां पिछले सात दिन से दैनिक आधार पर कोविड के 20 हजार से भी कम मरीजों की पुष्टि हुई है। हालांकि अब तक देशभर में एक करोड़ एक लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इससे कोरोना से स्वस्थ होने की दर और सुधरकर 96.50 फीसदी से ऊपर हो गई है। हालांकि अब इस बीमारी को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम शुरू होगा, यानी 16 जनवरी से देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू होगा। ऐसे में आइए जानते हैं टीकाकरण और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...
{"_id":"600055618ebc3e33621b51bf","slug":"coronavirus-vaccine-in-india-covidshield-covaxin-covid-19-vaccine-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाना होगा, वैक्सीन के कैसे साइड-इफेक्ट हो सकते हैं? जानिए सबकुछ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
क्या टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाना होगा, वैक्सीन के कैसे साइड-इफेक्ट हो सकते हैं? जानिए सबकुछ
Fri, 15 Jan 2021 02:58 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 15 Jan 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
भारत में कोरोना वैक्सीन
- फोटो : iStock
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
यह वैक्सीन बहुत कम समय में तैयार की गई है, क्या यह पूरी तरह सुरक्षित है?
- दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल की डॉ. रूपाली मलिक बताती हैं, 'इस वैक्सीन को बनाने की प्रक्रिया को हमने फास्ट ट्रैक किया है। इसका मतलब यह नहीं कि इसे बनाने के लिए किसी नियम की अवहेलना की गई है। इस तरह की महामारी हम अपने जीवन में पहली बार देख रहे हैं। इस चीज को देखते हुए सरकार ने वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया को फास्ट ट्रैक किया है। हमें इस बात से निश्चिंत रहना है कि हमारी नियामक संस्थाओं ने सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए ही इसे अनुमति दी है।'
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कई सारी वैक्सीन बनी थीं, उनमें से केवल दो का ही चयन क्यों किया गया?
- डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'यह निर्णय भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा लिया जाता है। कोविड-19 के खिलाफ कई सारी वैक्सीन तैयार की गई थीं, लेकिन हमारे पास उपलब्ध डाटा के आधार पर और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मान्यता दी गई है। ध्यान रहे, जिस भी वैक्सीन की पहली डोज लगवा रहे हैं, दूसरी भी उसी की ही लगवाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या कोविड से ठीक हो चुके लोगों को यह वैक्सीन लेनी है?
- डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'यह वैक्सीन सभी के लिए है। आप पहले संक्रमित हो चुके हैं या नहीं, इससे फर्क नहीं पड़ता, यह वैक्सीन सभी के लिए है, आपको जरूर लेनी चाहिए।'
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को वैक्सीन दी जाएगी?
- डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'अगर आपको आशंका है कि आपको कोरोना हो सकता है या आप टेस्ट करवाने पर कोविड पॉजिटिव आ जाते हैं, तो उस समय वैक्सीन लेने मत आएं, क्योंकि ऐसा करने से आपके लिए नहीं, बल्कि दूसरों के लिए रिस्क होगा। जब तक लक्षण हैं, तब तक टीकाकरण केंद्र पर मत जाएं।'