भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक तीन करोड़ 50 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से 75 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को पहले दौर का टीका यानी पहली खुराक दी गई है जबकि 45 लाख 54 हजार लोगों को दूसरे दौर का टीका लगाया गया है। इस बीच संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। इस समय देश में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 96.56 फीसदी है। अब तक इस बीमारी से एक करोड़ दस लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं देश में कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण और साथ ही वैक्सीन के बारे में कुछ खास बातें...
{"_id":"6051ef078ebc3ec4487addec","slug":"coronavirus-vaccination-in-india-latest-update-covid-19-cases-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन लगने के बाद भी भारत में क्यों बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले? विशेषज्ञ से जानें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना वैक्सीन लगने के बाद भी भारत में क्यों बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले? विशेषज्ञ से जानें
Thu, 18 Mar 2021 09:07 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 18 Mar 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
अगर 15-20 दिनों के लिए या वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने से पहले बुखार आ जाए तो क्या करें?
- भोपाल स्थित एम्स के निदेशक डॉ. सरमन सिंह कहते हैं, '15-20 दिन तक बुखार नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो डॉक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा अगर दूसरी डोज लगवाने से पहले बुखार हो गया है तो क्रोसिन आदि खाकर वैक्सीन न लगवाएं, बल्कि जब पूरी तरह से ठीक हो जाएं, तभी लगवाएं। इससे किसी तरह की आशंका से भी बचे रहेंगे।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
होली में रंगों से खेलने से कोरोना का कितना खतरा है?
- डॉ. सरमन सिंह कहते हैं, 'इस बार लोगों से अपील करेंगे कि अपने घर में परिवार के साथ होली मनाएं। टोलियों में और दूसरों के घर जाकर इस बार होली न खेलें। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अक्सर होली में रंग लगाने में लोगों का हाथ, मुंह, आंख, सभी संपर्क में आते हैं। इस बार इससे बचना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
दोबारा से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, इसके क्या कारण हैं?
- डॉ. सरमन सिंह कहते हैं, 'जी हां, केस दोबारा से बढ़ने लगे हैं, ये सभी को दिख रहा है। लेकिन इसके पीछे के कारण पर लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। दिसंबर 2020 से ही लोगों ने लापरवाही शुरू कर दी थी। भीड़ में निकलने लगे, लोग समारोह आदि में भीड़ जुटाने लगे। यहां तक की कई लोगों ने मास्क पहनना भी अब बंद कर दिया है। इसके अलावा एक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि लोग वैक्सीन को लेकर भी भ्रांतियों में फंस रहे हैं। इसलिए लोगों को ये नहीं सोचना है कि कोरोना चला गया या इतने दिन बाद कोरोना चला जाएगा। कोरोना कहीं नहीं जाएगा। इससे बचने के लिए सावधानी रखें।'
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
बढ़ते हुए कोरोना केस को देखते हुए लोगों को क्या सलाह है?
- डॉ. सरमन सिंह कहते हैं, 'कोरोना की चाहे दूसरी लहर आए तीसरी, टीकाकरण के अलावा सिर्फ कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर (कोरोना से बचने के उपाय) का पालन करना है। मास्क, हाथ की सफाई और सुरक्षित दूरी रखें। जरूरी हो तभी बाहर जाएं, इनडोर रेस्टोरेंट, मॉल आदि में जाने से बचें।'