फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: अब तक 16 लाख से अधिक लोगों को लगा टीका, भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड

Sun, 24 Jan 2021 08:48 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 24 Jan 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccination in India covid 19 vaccine coronavirus cases
कोरोना वैक्सीन - फोटो : PTI

एक समय था जब भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा था और अब देश में इसके खिलाफ टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि सिर्फ छह दिनों के अंदर देश में 10 लाख लोगों को टीका लगाया गया है और इस मामले में भारत ने अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। टीकाकरण के मामले में 10 लाख का आंकड़ा पार करने में ब्रिटेन को जहां 18 दिन लगे थे, तो वहीं अमेरिका को 10 दिन का समय लगा था। मंत्रालय के मुताबिक, 16 जनवरी को यहां टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था और तब से लेकर अब तक करीब 16 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 

Coronavirus vaccination in India covid 19 vaccine coronavirus cases
कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार शाम छह बजे तक देशभर में 31,466 लोगों को वैक्सीन दी गई और कुल 10 लोगों में इसके प्रतिकूल प्रभाव भी देखे गए। टीकाकरण के लिए अब तक कुल 28,613 सत्रों का आयोजन किया जा चुका है। 

Coronavirus vaccination in India covid 19 vaccine coronavirus cases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

देश में कोरोना से अब तक कितने लोग हुए ठीक?

  • स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में अब तक एक करोड़ तीन लाख से अधिक मरीज कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 15,948 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ अब देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर सुधरकर 96.83 फीसदी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccination in India covid 19 vaccine coronavirus cases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

कोरोना के सक्रिय मामलों में भी आ रही है कमी 

  • भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में भी लगातार कमी आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में इस समय कुल सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 84 हजार से अधिक है, जो संक्रमण के कुल मामलों का सिर्फ 1.73 फीसदी है। 
विज्ञापन
Coronavirus vaccination in India covid 19 vaccine coronavirus cases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

केरल में फिर बढ़ने लगे संक्रमण के मामले

  • एक समय था जब केरल में  संक्रमण के मामले लगभग ना के बराबर आ रहे थे, लेकिन अब एक बार फिर से वहां नए मामले सामने आने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा 6,960 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आता है। वहां भी संक्रमण के 2,697 नए मामले सामने आए हैं। अगर पूरे देश की बात करें, तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,849 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक करोड़ छह लाख 54 हजार से अधिक हो गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed