भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान को शुरू हुए अभी महज नौ दिन ही हुए हैं और इस दौरान रिकॉर्ड 16 लाख 15 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। रविवार को 33 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन दी गई। भारत ने तो सिर्फ छह दिनों के अंदर ही 10 लाख से अधिक लोगों को टीका लगा दिया था। इस मामले में भारत ने अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। चूंकि देश में सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जा रहा है, ऐसे में आइए सफदरजंग अस्पताल के एक डॉक्टर से जानते हैं उनका अनुभव, कि उन्हें आखिर वैक्सीन लगवाने के बाद कैसा महसूस हुआ था, क्या उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत भी हुई।
{"_id":"600e9c3e8ebc3e31cc7d0a0a","slug":"coronavirus-vaccination-in-india-corona-vaccine-experience-covid-19-vaccine-side-effects","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैसा रहा कोरोना वैक्सीन लगवाने का अनुभव, क्या कोई साइड-इफेक्ट भी हुआ? विशेषज्ञ ने बताया सबकुछ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कैसा रहा कोरोना वैक्सीन लगवाने का अनुभव, क्या कोई साइड-इफेक्ट भी हुआ? विशेषज्ञ ने बताया सबकुछ
Mon, 25 Jan 2021 03:59 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 25 Jan 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
आपका वैक्सीन लगवाने का अनुभव कैसा रहा?
- दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के डॉ. नीरज गुप्ता ऑल इंडिया रेडियो से हुई बातचीत में बताया, 'जिस दिन देश में टीकाकरण शुरू हुआ, उस दिन प्रधानमंत्री के संबोधन के तुरंत बाद सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों को वैक्सीन देने का कार्यक्रम शुरू हुआ। मैं अग्रिम पंक्ति में था और कुछ ही देर में मुझे टीका लगाया गया। अभी तक मुझे और मेरे किसी भी साथी डॉक्टर को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई है। बस एक डॉक्टर को पहले दिन थोड़ा सिर में दर्द हुआ था बस।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कोरोना के नए मामलों में आई कमी को कैसे देखते हैं?
- डॉ. नीरज गुप्ता कहते हैं, 'देश के कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर कोविड बहुत अधिक फैला और वहां के लोगों में कोविड के खिलाफ इम्यूनिटी आ चुकी है। इस वजह से संक्रमण आगे नहीं बढ़ पा रहा है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम मास्क लगाना बंद कर दें। ध्यान रहे, अभी भी जो केस आ रहे हैं, उनमें कई केस गंभीर भी हैं। वर्तमान में आ रहे नए मामलों में 40 फीसदी केरल से आ रहे हैं। देश के कई हिस्से अभी भी हैं, जहां कोरोना अब तक नहीं पहुंचा है। अभी भी कहीं भी, कभी भी संक्रमण बढ़ सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
अगर किसी फ्रंटलाइन वॉरियर ने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, तो क्या उसे वैक्सीन मिलेगी?
- डॉ. नीरज गुप्ता कहते हैं, 'सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत अगर कोई फ्रंटलाइन वॉरियर है, जो किसी कारणवश कोविन ऐप में रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाता है, तो वह वैक्सीन केंद्र पर जाकर ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। ध्यान रहे, यहां पर भी बिना फोटो आईडी कार्ड के रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। आधार कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, आदि में से कोई भी एक पहचान पत्र आप अपने साथ ले जा सकते हैं।'
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कोविड वैक्सीन का प्रभाव शरीर में कितने दिन तक रहेगा?
- डॉ. नीरज गुप्ता कहते हैं, 'कोविड-19 वैक्सीनेशन भी बाकी वायरल वैक्सीनेशन के जैसा ही है। इसमें अभी जो टीका लगाया जा रहा है, उसकी दो डोज हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इससे शरीर में इम्यूनिटी लंबे समय तक रहेगी। कितने दिन तक या कितने महीने या साल तक रहेगी, यह अभी बताना मुश्किल है। दूसरी बात यह भी कि चूंकि यह वायरस अपना रूप बदलता रहता है, इसलिए हो सकता है कि आने वाले समय में नई वैक्सीन बनानी पड़े। ऐसा होने पर उसे भी लेना पड़ सकता है।'