फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना अलर्ट: घर में मास्क पहनना क्यों है जरूरी, जानें आखिर क्यों ऐसा कह रहे हैं विशेषज्ञ

Tue, 27 Apr 2021 03:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 27 Apr 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update Why is it important to wear a mask at home know why experts are saying this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए शुरुआत से एक बात कही जा रही है, और वो है मास्क पहनना।  हाल ही में कोविड-19 को लेकर बनाई गई नेशनल टास्क फोर्स के प्रमुख डॉक्टर वीके पॉल ने कहा है, कि अब वो समय आ गया है जब देश में लोगों को घरों के अंदर भी मास्क पहनना होगा। मतलब कि अब तक जिस मास्क को आप बाहर जाते समय पहनते थे, अब उसे वीके पॉल की तरफ से घर में भी पहनने के लिए कहा गया है। आखिर ऐसा क्यों कहा जा रहा है, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं।

coronavirus update Why is it important to wear a mask at home know why experts are saying this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बिना लक्षण वाले लोगों की वजह से

  • डॉक्टर पॉल के मुताबिक, आबादी में ऐसे लोग काफी संख्या में हैं जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण जरा भी नजर नहीं आते हैं और ये बिना लक्षण वाले लोग ही सबसे ज्यादा खतरनाक हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बिना लक्षण वाले लोग बात करते हैं, तो इससे इंफेक्शन फैलता है और पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव हो जाता है।
coronavirus update Why is it important to wear a mask at home know why experts are saying this
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

छींकने की वजह से

  • आप घर पर हैं, लेकिन अगर कोई व्यक्ति छींकता है तो उसकी छींक से निकली ड्रॉपलेट्स यानी बूंदों से आप संक्रमित भी हो सकते हैं और अब तो ये कण हवा में भी फैलने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update Why is it important to wear a mask at home know why experts are saying this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

खुली सोसाइटी में रहते हैं आप

  • घर पर मास्क इसलिए भी जरूरी बताया जा रहा है, क्योंकि अगर आप खुली सोसाइटी में रहते हैं तो वहां हो सकता है कि कई लोग कोरोना से संक्रमित हों। साथ ही इस बारे में हो सकता है कि लोगों को पता न हो और आप भी उनसे संक्रमित हो जाएं। इसलिए घर पर मास्क पहनने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
coronavirus update Why is it important to wear a mask at home know why experts are saying this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

संक्रमण का ज्यादा खतरा

  • जब कोई व्यक्ति घर में बात करता है, खांसता है, चिल्लाता है तो ऐसी स्थित में संक्रमण का ज्यादा खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में उस व्यक्ति की वजह से आप भी कोरोना संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए घर पर मास्क पहनना जरूरी बताया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed