फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: बच्चों में दिख रहे हैं ये बदलाव तो न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं कोरोना के शुरुआती लक्षण

Sat, 26 Jun 2021 01:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 26 Jun 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update what are the initial symptoms of coronavirus in children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

डॉ. विपिन जैन 


बाल रोग विशेषज्ञ

Medically Reviewed by Dr. Vipin Jain

देशभर में भले ही कोरोना वायरस की दूसरी लहर में कमी देखी जा रही है, लेकिन इसका मतलब बिल्कुल भी ये नहीं है कि कोरोना हमारे बीच से जा चुका है। वहीं, विशेषज्ञ पहले ही तीसरी लहर आने की चेतावनी दे चुके हैं। ऐसे में आने वाला समय और खतरे भरा हो सकता है, क्योंकि तीसरी लहर को खासतौर पर बच्चों के लिए काफी खतरनाक बताया जा रहा है। हालांकिं, डॉक्टर्स मानते हैं कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर बच्चों को इस वायरस से बचाया जा सकता है। सही समय पर लक्षणों को पहचानकर अगर उनका इलाज शुरू कर दिया जाए, तो ये काफी मददगार साबित हो सकता है। वहीं, 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अब तक वैक्सीन भी नहीं आई है। ऐसे में बच्चों के लिए कुछ लक्षण हैं, जिन्हें आपको कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Coronavirus update what are the initial symptoms of coronavirus in children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

खराश और खांसी-जुकाम

  • अक्सर बच्चों के गले में खराश हो जाती है, और साथ ही उन्हें खांसी और जुकाम भी हो जाता है। वहीं, आवाज बदलना और गले में खराश होना कोरोना के कारण ऊपरी श्वसन पथ की सूजन के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर बच्चों को गरारे करने और भाप लेने की सलाह देते हैं।
Coronavirus update what are the initial symptoms of coronavirus in children
बच्चों में कोरोना(सांकेतिक) - फोटो : i stock

नाक का बहना

  • अगर आपको अपने बच्चे की नाक में दिक्कत दिख रही है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। इसमें नाक का बहना, नाक का बंद होना, नाक में खुजली होना और सूंघने की शक्ति कम होना या पूरी तरह खत्म हो जाना शामिल हैं। इन लक्षणों को आपको कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus update what are the initial symptoms of coronavirus in children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

थकान और दर्द होना

  • डॉक्टर मनाते हैं कि जिस तरह दूसरी लहर में थकान होना, कमजोरी आना और मांसपेशियों में दर्द होने जैसे लक्षण नजर आए थे। ठीक ऐसे ही ये लक्षण बच्चों में भी दिख सकते हैं। अगर बच्चों में थकान, मांसपेशियों व शरीर में दर्द होना, सुस्ती आना आदि लक्षण दिखाई दें, तो आपको अलर्ट रहना है और अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
Coronavirus update what are the initial symptoms of coronavirus in children
Coronavirus Children - फोटो : पिक्साबे

पेट से जुड़ी दिक्कतें

  • पेट से जुड़ी दिक्कतें भी कोरोना का एक लक्षण है। अगर बच्चे को दस्त, पेट में दर्द, मतली, भूख न लगना और मुंह में छाले जैसी दिक्कतें हो रही हैं, तो इसे हल्के में लेने की भूल न करें।


नोट: डॉक्टर विपिन जैन बाल रोग विशेषज्ञ हैं, और एक जाना-माना नाम है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed