फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना अलर्ट: बढ़ सकती है बच्चों की इम्यूनिटी, बस डाइट में शामिल करें ये पांच चीजें

Sat, 31 Jul 2021 02:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 31 Jul 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update Immunity will be strong by consuming these five foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस महामारी से हर कोई डरा हुआ है। ये वायरस हर दिन मासूम लोगों की जान ले रहा है। भले ही भारत में कोरोना की लहर धीमी पड़ती नजर आ रही हो, लेकिन केरल जैसे राज्यों में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या हर किसी को चिंता में डाल रही है। वहीं, विशेषज्ञ पहले ही भारत में कोरोना की तीसरी लहर आने की चेतावनी दे चुके हैं और इस लहर से सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को होने की आशंका है। ऐसे में जरूरी है कि हर कोई कोविड-19 के नियमों का पालन करे और अपने को इस वायरस से संक्रमित होने से बचाए। वही, जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उनको ये वायरस काफी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप और खासतौर पर बच्चे कुछ चीजों का सेवन करें, ताकि आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो सके।

Coronavirus update Immunity will be strong by consuming these five foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

चावल

  • बच्चे की डाइट में आपको चावल जरूर शामिल करने चाहिए। चावल में कई पोषक तत्वों के अलावा एक खास तरह का अमीनो एसिड पाया जाता है। ये बच्चो के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप चावल के साथ दाल और घी भी बच्चों को खाने में दे सकती हैं। इनसे उन्हें कई लाभ मिल सकते हैं।
Coronavirus update Immunity will be strong by consuming these five foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मौसमी फल

  • अपने बच्चे को आपको एक मौसमी फल रोजाना नियमित रूप से देना चाहिए। कई बच्चे होते हैं जो पूरा फल नहीं खा पाते हैं। ऐसे में आप उन्हें फलों के टुकड़े करके खिला सकते हैं। इससे बच्चे के आंत के अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा मिलने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus update Immunity will be strong by consuming these five foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नींबू

  • इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए विटामिन-सी का सेवन करना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप अपने बच्चे को नींबू खाने के लिए दे सकते हैं। आप उसके खाने में नींबू दे सकते हैं, नींबू का पानी पिला सकते हैं आदि। नींबू विटामिन-सी का सबसे अच्छा स्त्रोत है।
विज्ञापन
Coronavirus update Immunity will be strong by consuming these five foods
काजू के फायदे - फोटो : Pixabay

काजू

  • ड्राई फ्रूट्स खाने से बच्चों का दिमाग तेज होता है और वे कई बीमारियों से कोसों दूर भी रह पाते हैं। आपको करना ये है कि रोजाना अपने बच्चों को एक मुट्टी काजू खिलाने हैं। दर्द को कम करने में, सक्रिय और ऊर्जावान बनाए रखने में ये काफी मदद करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed