फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: आखिर क्यों मना किया गया बुखार की इस दवा का इस्तेमाल, दावे में कितनी सच्चाई?

Fri, 20 Mar 2020 11:49 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 20 Mar 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus treatment Research and Who prevent Ibuprofen suggest paracetamol for covid 19 prevention
Medicine - फोटो : Pixa

कोरोना वायरस के संक्रमण के देश और दुनिया में रोजाना ही नए मामले सामने आ रहे हैं। विश्वभर के कई देश इसके उपाय और इलाज के लिए रिसर्च में लगे हुए हैं, जिनमें कई सारे रिसर्च के अच्छे परिणाम भी आए हैं। इन शोधों के जो परिणाम आ रहे हैं, उसके अनुसार स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं। इस बीच हाल में ही एक मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी में बुखार और दर्द की एक दवा का इस्तेमाल करने से मना किया गया है। वहीं इसको लेकर यह भी कहा जा रहा है कि मरीज में कैसे लक्षण नजर आ रहे हैं और डॉक्टरों की सलाह क्या है, इस बात पर भी दवा की मनाही निर्भर करती है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से:

Coronavirus treatment Research and Who prevent Ibuprofen suggest paracetamol for covid 19 prevention
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी में बताया गया है कि बुखार, दर्द और सूजन में ली जाने वाली दवा आई-ब्रूफेन (Ibuprofen) का इस्तेमाल करने की जगह पैरासिटामोल (Paracetamol) का इस्तेमाल करना ज्यादा सही है। ऐसा कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण वाले लोगों से कहा गया है। हालांकि बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य विशेषज्ञों की ओर से ऐसी कोई सलाह नहीं दी गई है कि कोरोना वायरस के लक्षण वाले मरीज आई-ब्रूफेन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Coronavirus treatment Research and Who prevent Ibuprofen suggest paracetamol for covid 19 prevention
medicine

दरअसल, कोरोना के शुरुआती लक्षण तेज बुखार, बदन दर्द जैसी समस्याओं से मेल खाते हैं, ऐसे में लोगों द्वारा आई-ब्रूफेन दवा का प्रयोग आम बात है। स्टडी में किए गए दावे के अनुसार, एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स के इस्तेमाल से बढ़ने वाला एक एंजाइम नए कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण को बढ़ा सकता है। बुखार की दवा आई-ब्रूफेन भी एक प्रकार का एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus treatment Research and Who prevent Ibuprofen suggest paracetamol for covid 19 prevention
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फ्रांस की टॉलॉस यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर जीन लूइस मॉन्टेसट्रस ने ट्विटर पर लोगों को सलाह दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था- कोरोना वायरस के इस दौर में इस बात का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है कि अगर बुखार है या फिर संक्रमण के लक्षण हैं तो एनएसएआईडी लेना खतरनाक हो सकता है। 

इसके बाद फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ऑलिवरवेरन ने भी ट्वीट किया कि एंटी-इंफ़्लेमेटरी ड्रग्स संक्रमण के बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कारण हो सकते हैं। इस ट्वीट को 45 हजार से भी ज्यादा लोगों ने री-ट्वीट किया। लेकिन ऑलिवरवेरन ने ये भी मेंशन किया था कि अगर आप ऐसी कोई दवा ले रहे हैं तो उसे बंद करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

विज्ञापन
Coronavirus treatment Research and Who prevent Ibuprofen suggest paracetamol for covid 19 prevention
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने कहा कि यदि कोई मरीज खुद दवा ले रहे हों तो हम उन्हें पैरासिटामोल लेने की सलाह देंगे, आई-ब्रूफेन नहीं। बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि जो लोग पहले से ही किसी मेडिकल कंडिशन के लिए ब्रूफेन ले रहे हैं, उन्हें भी ऐसा नहीं कहा गया है कि वो इसका इस्तेमाल बंद कर दें। अगर उन्हें इसका इस्तेमाल बंद करना भी है तो इसके लिए डॉक्टर की सलाह लेकर ही कोई फैसला करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed