कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण देश और दुनिया के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकना, जल्द से जल्द इसका तोड़ ढूंढना और जनमानस के लिए उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती है। कोरोना की वैक्सीन और दवा के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक शोधरत हैं। बहुत सारे शोध के सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। जबतक वैक्सीन नहीं आ जाती, तबतक कोरोना के लक्षणों का इलाज किया जाना ही उपाय है। इसके अलावा कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का प्रयोग जैसे तमाम एहतियात बरतने की जरूरत है। इस बीच मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) की कोरोना से जुड़ी ताजा रिपोर्ट कोरोना के तोड़ के लिए तीन तरीकों को असरदार बता रही है।
{"_id":"5ee4a7a28ebc3e433e4cb354","slug":"coronavirus-treatment-latest-updates-news-today-research-says-complete-lockdown-or-herd-immunity-may-stop-covid-infection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस खत्म करने में क्या ये तीन तरीके आएंगे काम, क्या कहते हैं विशेषज्ञ?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना वायरस खत्म करने में क्या ये तीन तरीके आएंगे काम, क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
Tue, 16 Jun 2020 04:17 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Tue, 16 Jun 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
LockDown (File Photo)
- फोटो : PTI
- कोरोना वायरस से निजात के लिए जो सबसे कारगर तरीके अबतक सामने आए हैं, उनमें पहला तरीका है सख्त लॉकडाउन। इसके जरिए इस कोरोना का संक्रमण काफी हद तक रोका जा सकता है। भारत में चार चरणों में लॉकडाउन लगाया गया था। सख्त लॉकडाउन की बदौलत ही न्यूजीलैंड कोरोना मुक्त हो पाया। इसके साथ ही संक्रमण को रोकने के लिए अग्रेसिव टेस्टिंग भी अपनाना जरूरी बताया गया है।
Social Distancing
- फोटो : Amar Ujala
- अब चूंकि यह वायरस पूरे विश्व में फैल चुका है, इसलिए केवल लॉकडाउन की रणनीति बहुत कारगर साबित नहीं हो पाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे केवल संक्रमण की दर को कम किया जा सकेगा, ताकि समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं तैयार की जा सके। संक्रमण रोकने के लिए अग्रेसिव टेस्टिंग भी एक तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Herd Immunity
- फोटो : PTI
- कोरोना से पूरी तरह निजात पाने के लिए वैक्सीन जरूरी है। इसके लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक लगे हैं, लेकिन इसे तैयार होने में अभी लंबा वक्त है। ऐसे में विशेषज्ञों के एक बड़ा वर्ग द्वारा पिछले दिनों हर्ड इम्यूनिटी अपनाने पर जोर दिया जा रहा था। हर्ड इम्यूनिटी यानी 60 से 70 फीसदी आबादी का या तो वैक्सीन से इम्यून कर दिया जाना या फिर उनके बीच संक्रमण फैलने देना।
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
- विशेषज्ञों का कहना था कि अगर वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता रहे और बड़ी आबादी इसकी चपेट में आए जाए तो बहुत सारे लोग अपनी इम्यूनिटी के दम पर कोरोना को मात दे देंगे। यह स्थिति संक्रमण के प्रति इम्यून होने की है। ऐसे लोगों की संख्या बहुत अधिक हो जाए तो वायरस का संक्रमण नहीं फैल पाता। हालांकि सीएसआईआर यानी वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी अनुसंधान परिषद ने इसे भारत के लिए उचित नहीं बताया है।