{"_id":"5eb551778ebc3e905528ddaf","slug":"coronavirus-transmission-temperature-humidity-affect-the-covid-19-spread","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के संक्रमण पर गर्म या नम मौसम का असर नहीं, शोधकर्ता बोले- जरूरी नहीं कि प्रसार रुक जाए","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना वायरस के संक्रमण पर गर्म या नम मौसम का असर नहीं, शोधकर्ता बोले- जरूरी नहीं कि प्रसार रुक जाए
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Fri, 08 May 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कोरोना वायरस(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस को लेकर काफी समय से ऐसा कहा जा रहा था कि गर्मी का मौसम आने पर इसका संक्रमण खत्म हो जाएगा। हालांकि इसको लेकर अबतक कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है। अब एक नए वैश्विक अध्ययन में कहा गया है कि कोरोना वायरस पर तापमान का बहुत असर नहीं होता है। इस शोध अध्ययन में पाया गया है कि तापमान और अक्षांश कोविड-19 के प्रसार के साथ जुड़े हुए नहीं हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए स्कूलों को बंद रखने और अन्य जरूरी सरकारी स्वास्थ्य उपायों का सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। कैनेडियन मेडिकल एसोसिएशन जर्नल में यह शोध अध्ययन प्रकाशित हुआ है।
2 of 4
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेने की तैयारी करता एक स्वास्थ्य कर्मी(File Photo))
- फोटो : PTI
इस शोध अध्ययन में 144 भूराजनीतिक इलाकों- ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और कनाडा के राज्यों, प्रांतों और विश्व के कई अन्य क्षेत्रों में कोविड-19 के कुल 3.75 लाख से ज्यादा मामलों को देखा गया। अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि चीन, इटली, ईरान और दक्षिण कोरिया को इसलिए बाहर रखा गया है क्योंकि अन्य क्षेत्रों के विश्लेषण के वक्त चीन में वायरस या तो कमजोर हो रहा था या फिर यह बीमारी अपनी पूर्णता पर थी।
3 of 4
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
टोरंटो यूनिवर्सिटी और कनाडा के सेंट माइकल्स अस्पताल के पीटर जूनी ने कहा कि हमारा अध्ययन कोविड-19 महामारी से वैश्विक डेटा का इस्तेमाल कर महत्वपूर्ण नए साक्ष्य उपलब्ध कराता है कि इन सार्वजनिक स्वास्थ्य हस्तक्षेपों ने महामारी को बढ़ने से रोका है। महामारी के विकास का अनुमान लगाने के लिए अनुसंधानकर्ताओं ने 27 मार्च के मामलों की संख्या की तुलना 20 मार्च के मामलों के साथ की।
उन्होंने सात से 13 मार्च के बीच संपर्क की अवधि के दौरान अक्षांश, तापमान, नमी, स्कूल बंद रहने, लोगों के जमा होने और सामाजिक दूरी के प्रभाव को निर्धारित किया। अध्ययन में कोविड-19 के महामारी विकास के साथ तापमान या अक्षांश का कोई संबंध नहीं देखा गया। नमी और संक्रमण घटने के बीच भी कमजोर संबंध देखा गया। इस परिणाम ने अनुसंधानकर्ताओं को चौंकाया है कि गर्म मौसम का वैश्विक महामारी के बढ़ने-घटने पर कोई फर्क नहीं पड़ता।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।