फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Test: कोरोना की जांच की नई तकनीक, नहीं करना होगा इंतजार, आधे घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

Mon, 27 Jul 2020 04:54 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 27 Jul 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus test in 30 minutes only, Quickly Covid testing by this technique Corona test near me
कोरोना वायरस जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PIB/Pixabay

कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए विशेषज्ञ शुरुआत से इसकी जांच पर जोर देने की बात कह चुके हैं। उनका कहना है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच करने से ही कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाया जा सकता है, इसलिए इसे प्राथमिकता देने की जरूरत है। देश में कोरोना जांच के लिए सबसे ज्यादा आरटी-पीसीआर टेस्ट किट का इस्तेमाल होता आ रहा है। हालांकि इसमें ज्यादा समय लगता है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच जरूरत है ऐसी जांच तकनीक की, जिससे कम समय में जांच संभव हो। भारत समेत कई देशों में कम समय में जांच की तकनीकें विकसित की गई हैं और इसी कड़ी में सिंगापुर के वैज्ञानिकों ने भी नई तकनीक और नया तरीका इजाद किया है, जिसमें करीब आधा घंटा ही समय लगेगा। 

Coronavirus test in 30 minutes only, Quickly Covid testing by this technique Corona test near me
कोरोना वायरस जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
  • सिंगापुर के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है, जिससे प्रयोगशाला में होने वाली कोविड-19 की जांच के नतीजे केवल 36 मिनट में ही आ जाएंगे। मौजूदा जांच प्रणाली में उच्च प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारियों की जरूरत होती है और नतीजे आने में कई घंटों से लेकर तीन दिन तक लग जाते हैं।
Coronavirus test in 30 minutes only, Quickly Covid testing by this technique Corona test near me
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
  • नानयांग तकनीकी विश्विवद्यालय (एनटीसी) के ‘ली कांग चियान स्कूल ऑफ मेडिसिन’ में वैज्ञानिकों ने यह नई तकनीक विकसित की है। इस नई तकनीक में कोविड-19 की लैब टेस्टिंग यानी प्रयोगशाला जांच में लगने वाले समय और लागत में सुधार के तरीके बताए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus test in 30 minutes only, Quickly Covid testing by this technique Corona test near me
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
  • विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि इस परीक्षण, जिसे पोर्टेबल उपकरणों के साथ किया जा सकता है, उसे समुदाय में एक ‘स्क्रीनिंग टूल’ के रूप में भी तैनात किया जा सकता है। बताया गया कि नई तकनीक से कोविड-19 की प्रयोगशाला जांच की रिपोर्ट 36 मिनट में आ सकती है।
विज्ञापन
Coronavirus test in 30 minutes only, Quickly Covid testing by this technique Corona test near me
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
  • मालूम हो कि वर्तमान में, कोविड-19 परीक्षण के लिए सबसे संवेदनशील तरीका पॉलीमरीज चेन रिएक्शन (पीसीआर) नामक एक लैब आधारित तकनीक है, जिसमें एक मशीन वायरल आनुवंशिक कणों को बार-बार कॉपी कर उसकी जांच करती है ताकि कोरोना वायरस के किसी भी लक्षण का पता लगाया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed