फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: स्वाद और गंध महसूस न होना भी है लक्षण?

Thu, 02 Apr 2020 08:24 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 02 Apr 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
coronavirus: taste and smell power loss symptom of covid 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ खाने पर स्वाद महसूस न होना और किसी चीज की गंध का महसूस न होना भी कोरोना वायरस का लक्षण हो सकता है। यह दावा ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने किया है। लंदन के किंग्स कॉलेज की एक टीम ने कोरोना वायरस के संदिग्ध लक्षण एक ऐप में रिपोर्ट करने वाले करीब चार लाख लोगों के डेटा का अध्ययन किया है। आम सर्दी के साथ ही सांस लेने में तकलीफ जैसे कई लक्षणों के अलावा स्वाद और गंध का महसूस न होना भी कोरोना वायरस का लक्षण हो सकता है।

coronavirus: taste and smell power loss symptom of covid 19
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई

विशेषज्ञों का कहना है कि बुखार और खांसी अब भी वायरस के वो संभावित महत्वपूर्ण लक्षण हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपके साथ या आसपास रहने वाले किसी भी शख्स को तेज बुखार और खांसी की समस्या है तो उन्हें घर में ही रहना चाहिए ताकि दूसरों को वायरस का संक्रमण न हो।

coronavirus: taste and smell power loss symptom of covid 19
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

स्टडी से क्या पता चला?
किंग्स कॉलेज के शोधकर्ता कोरोना वायरस के संभावित लक्षणों के बारे में जानकारी जुटाना चाहते थे ताकि वो विशेषज्ञों की इसे समझने और इससे लड़ने में मदद कर सकें।

कोविड सिम्पटम ट्रैकर ऐप पर इसके लक्षणों के बारे में रिपोर्ट करने वालों में से:

  • 53% ने थकान की शिकायत की
  • 29% ने लगातार खांसी आने की बात की
  • 28% ने सांस लेने में तकलीफ बताई
  • 18% ने कोई गंध सूंघने या किसी तरह का स्वाद चखने में असमर्थता जताई
  • 10।5% ने बुखार की शिकायत की।


इन चार लाख लोगों में 1,702 का कोविड-19 का टेस्ट हुआ जिनमें से 579 लोग पॉजिटिव पाए गए और 1,123 निगेटिव। जिनका कोरोना वायरस का टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव आया था उनमें से 59% लोगों ने सूंघने और स्वाद चखने में असमर्थता की शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus: taste and smell power loss symptom of covid 19
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

सूंघने और स्वाद चखने की क्षमता खत्म होने को कोरोना का प्रमुख लक्षण माना जा सकता है?

विशेषज्ञों का कहना है कि अभी ये मानने के लिए पर्याप्त सुबूत नहीं हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन और पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने अभी इन्हें प्रमुख लक्षणों की सूची में शामिल नहीं किया है। ईएनटी यूके (ब्रिटेन में आंख, नाक, गला विशेषज्ञ डॉक्टरों का प्रतिनिध समूह) का मानना है कि अगर कोरोना वायरस से संक्रमति लोग गंध और स्वाद खत्म होने की शिकायत कर रहे हैं तो इसमें हैरानी वाली कोई बात नहीं है लेकिन ऐसा सिर्फ कोरोना संक्रमण में ही हो, ये जरूरी नहीं।

विज्ञापन
coronavirus: taste and smell power loss symptom of covid 19
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

किंग्स कॉलेज के शोधकर्ताओं का कहना है कि स्वाद और गंध खत्म होने को कोविड-19 के कुछ अतिरिक्त लक्षण माना जा सकता है। लेकिन कोविड-19 की पुष्टि होने के लिए अन्य प्रमुख लक्षणों का होना जरूरी है जैसे खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ। टीम के प्रमखु शोधकर्ता प्रोफेसर टिम स्पेक्टर कहते हैं, "अगर कोविड-19 के बाकी लक्षणों के साथ-साथ स्वाद और गंध पहचानने की क्षमता खत्म हो जाए तो आपको खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed