फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: सर्दी के मौसम में कोरोना से बचने के लिए किन चीजों का करें सेवन? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Wed, 21 Oct 2020 02:29 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 21 Oct 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus question answer in hindi Take these things to avoid Covid 19 in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले जिस रफ्तार से बढ़ रहे हैं, उतनी ही तेजी से यहां लोग ठीक भी हो रहे हैं। देश में अब कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 88.81 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 67 लाख 95 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि कई वैज्ञानिकों ने ये आशंका जताई है कि सर्दियों के मौसम में संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ सकते हैं। ऐसे में काफी सतर्क रहने की जरूरत है और सरकार द्वारा बताए गए नियमों का पालन करना जरूरी है। तभी कोरोना से बच सकते हैं। इसके अलावा एक बड़ा सवाल ये है कि आखिर सर्दियों के मौसम में कोरोना वायरस से बचने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए? आइए जानते हैं इस बारे में विशेषज्ञ क्या कहते हैं...

Coronavirus question answer in hindi Take these things to avoid Covid 19 in winter
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

सर्दी के मौसम में कोविड-19 से बचने के लिए किन चीजों का सेवन करें? 

  • डॉ. संजीव शर्मा बताते हैं, 'धीरे-धीरे हम ठंड की तरफ बढ़ रहे हैं। ठंड में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से दिन में दो बार काढ़ा का सेवन करें। इसकी सामग्री वही रहेगी जो गर्मियों में थी, सामग्री में कोई परिवर्तन नहीं करना है।' 
Coronavirus question answer in hindi Take these things to avoid Covid 19 in winter
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

ठंड में वायरस का प्रकोप बढ़ क्यों जाता है? 

  • डॉ. संजीव शर्मा बताते हैं, 'ठंड में हमारी पाचन क्रिया तो अच्छी रहती है, लेकिन वातावरण का तापमान कम होने की वजह से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। ऐसा बताया गया है कि यह वायरस ठंड में ज्यादा देर तक सर्वाइव करता है। देश में इस वायरस की दूसरी लहर नहीं आए, इसके लिए देश के हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus question answer in hindi Take these things to avoid Covid 19 in winter
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

हमें कब तक सावधानियां बरतनी हैं? 

  • डॉ. संजीव शर्मा के मुताबिक, 'हर किसी को लग रहा है कि कोविड की वैक्सीन आते ही सब सामान्य हो जाएगा। हम फिर से पहले ही तरह बाहर निकलने लगेंगे। आपको बता दें कि वैक्सीन पर अनुसंधान अभी कई देशों में जारी है। अनुसंधान पूरा होने पर वैक्सीन बन भी जाएगी, तो भी इतनी बड़ी आबादी को एक साथ वैक्सीन देना बहुत बड़ी चुनौती है। इसलिए देश के हर नागरिक तक वैक्सीन पहुंचने में समय लगेगा, इसलिए तब तक सावधानी रखें।' 
विज्ञापन
Coronavirus question answer in hindi Take these things to avoid Covid 19 in winter
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

लॉकडाउन खत्म हो गया है, लेकिन खतरा अभी भी बना है, इस पर क्या कहेंगे? 

  • डॉ. संजीव शर्मा कहते हैं, 'कोरोना के आंकड़ों में निश्चित रूप से कमी आई है, लेकिन आंकड़ों के जाल में फंसना नहीं है। ध्यान रहे, बहुत सारे एसिम्प्टोमेटिक मरीज टेस्ट नहीं करवा रहे हैं, जिससे उनको पता नहीं है कि उनको कोविड है। वो समाज में घूम रहे हैं और दूसरों के लिए खतरा बने हुए हैं। अब हम त्योहारों के समय में प्रवेश कर चुके हैं। ऊपर से सर्दी भी बढ़ने वाली है, फिर शादी का सीजन आएगा। ध्यान रहे, ये तीनों रिस्क फैक्टर हैं। इस वक्त सभी को बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी है।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed