कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से साफ-सफाई से लेकर कई तरह के दिशानिर्देश जारी किए जा चुके हैं। हाल ही में डब्ल्यूएचओ ने खानपान को लेकर जारी दिशानिर्देश में फूड सेफ्टी टिप्स जारी किए हैं।
{"_id":"5eba9f0d8ebc3e903c17e68b","slug":"coronavirus-prevention-tips-in-hindi-who-guidelines-to-food-safety-how-to-prevent-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: खाना बनाने से लेकर खाने तक बरतें ये सावधानियां, जानें क्या हैं WHO के निर्देश","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना वायरस: खाना बनाने से लेकर खाने तक बरतें ये सावधानियां, जानें क्या हैं WHO के निर्देश
Tue, 12 May 2020 06:35 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Tue, 12 May 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ ने खानपान को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खाना/व्यंजन अलग-अलग रखें
- कच्चे मांस, अंडा, चिकेन वगैरह में सूक्ष्मजीवी, परजीवी हो सकते हैं। इसलिए इन चीजों को अन्य खाद्य सामग्रियों से अलग रखना जरूरी है।
- कच्चे फूड आइटम के लिए बर्तन अलग होने चाहिए। सलाह दी जा रही है कि इसमें यूज कटिंग बोडर्स और चाकू का इस्तेमाल फिर दूसरे भोजन बनाने में न हों, इसका ख्याल रखें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
साफ पानी और स्वच्छ खाद्य सामग्री
- खाना बनाने के लिए साफ पानी का इस्तेमाल करें। अगर स्वच्छ पानी न हो तो उबाल कर ठंडा कर लें, फिर इस्तेमाल करें।
- खाद्य सामग्री भी ताजे और पौष्टिक होने चाहिए। खासकर ऐसा भोजन चुनें, जिसकी प्रोसेसिंग अच्छे से की गई हो।
- फल और सब्जियों को जरूर धोएं। खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
cooking
खाना अच्छी तरह से पकाएं
- डब्ल्यूएचओ की सलाह है कि खाना अच्छी तरह से पकाएं। खासकर अंडे, चिकन, मीट और अन्य सी फूड्स को 70 डिग्री सेल्सियस पर धीरे-धीरे उबालकर अच्छे से पकाना चाहिए।
- ध्यान रहे कि यह गुलाबी रंग का न दिखे। ऐसा इसलिए जरूरी है, क्योंकि अच्छी तरह खाना पकाने से सारे कीटाणु मर जाते हैं।
- रिसर्च स्टडी में बताया जा चुका है कि 70 डिग्री सेल्सियस तापमान पर पका खाना सुरक्षित होता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खाने को सुरक्षित तापमान पर रखें
- सलाह दी गई है कि कमरे के तापमान पर पके खाने को दो घंटे से ज्यादा देर न छोड़ें। पके हुए खाने को उचित तापमान पर फ्रिज में रखना चाहिए।
- वहीं, परोसने से पहले भोजन को 60 डिग्री तापमान पर अच्छे से गर्म करना चाहिए। दरअसल, कमरे के तापमान पर रखे खाने में सूक्ष्मजीव तेजी से बढ़ते हैं।
- पांच डिग्री से कम और 60 डिग्री से ज्यादा तामपान पर इनका पनपना बंद हो जाता है।
इस तरह कोरोना संकट के इस काल में खानपान को लेकर हमें बहुत सावधान रहने की जरूरत है।