दुनियाभर के देशों में फैल रहे कोरोना वायरस की शुरुआत जिस चीन से हुई थी, वहां इससे संक्रमण के नए मामलों पर पहले की अपेक्षा लगाम लगी है। वहीं, दूसरी ओर भारत, अमेरिका, इटली समेत कई देशों में रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। इस वायरस के कारण अब तक हजारों लोगों की मौतें हो चुकी है। कोरोना वायरस से बचने के लिए साफ-सफाई रखने, भीड़-भाड़ से बचने, संक्रमित लोगों के संपर्क से बचने जैसे उपाय बता रहे हैं। कोरोना वायरस को लेकर हो रहे शोधों में यह बात तो स्पष्ट हो चुकी है कि यदि आपकी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ी तो आपको कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा ज्यादा है। इम्यूनिटी बेहतर बनाए रखने और बढ़ाने के लिए आयुर्वेद में कई उपाय बताए गए हैं।
Coronavirus Prevention: आयुर्वेद के 7 उपाय, जो वायरस से लड़ने के लिए बढ़ाएंगे आपकी 'इम्यूनिटी'
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Thu, 19 Mar 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन