फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना के इलाज में मददगार नहीं हैं जिंक और विटामिन-सी, नए अध्ययन में खुलासा

Mon, 22 Feb 2021 03:28 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 22 Feb 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study says Zinc and Vitamin C supplements do not help Covid patients recover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विटामिन-सी और जिंक सप्लीमेंट्स कोविड-19 से पीड़ित मरीजों को बीमारी से उबरने में मदद नहीं करते हैं, जामा नेटवर्क ओपन नामक पत्रिका में प्रकाशित एक नए अध्ययन में यह पाया गया है। जिंक और विटामिन-सी ऐसे सप्लीमेंट हैं, जो बिना डॉक्टर की पर्ची के आराम से कहीं भी मिल जाते हैं और दुनियाभर में मरीज वायरल बीमारियों के इलाज के लिए इसे लेते हैं। दरअसल, जिंक को संक्रमण से लड़ने में मददगार माना जाता है और विटामिन-सी एक एंटीऑक्सिडेंट है जो प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। भारत में महामारी के दौरान विटामिन-सी और जिंक सप्लीमेंट्स, दोनों की बिक्री में काफी वृद्धि हुई है, क्योंकि दोनों को इम्यूनिटी बूस्टर बताया जाता है। 

Coronavirus new study says Zinc and Vitamin C supplements do not help Covid patients recover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कुछ साक्ष्य बताते हैं कि विटामिन-सी और जिंक की उच्च खुराक सामान्य सर्दी के लक्षणों को कम कर सकती है और लक्षणों की गंभीरता को भी कम कर सकती है। अब तक, कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों में लक्षणों में कमी और सुधार में जिंक और विटामिन-सी की भूमिका अनिश्चित थी। इसलिए अमेरिका में क्लीवलैंड क्लिनिक की एक टीम ने यह जानने के लिए शोध किया कि जिंक और विटामिन-सी के सप्लीमेंट कोविड-19 से जुड़े लक्षणों की गंभीरता या अवधि को कम करते हैं या नहीं। 

Coronavirus new study says Zinc and Vitamin C supplements do not help Covid patients recover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विटामिन-सी और जिंक सप्लीमेंट्स के फायदे जानने के लिए शोधकर्ताओं ने कुल 214 मरीजों पर ट्रायल किया। पहले मरीजों को चार ग्रुप्स में बांटा गया। इसमें पहले ग्रुप के मरीजों को विटामिन-सी की सप्लीमेंट दी गई, जबकि दूसरे ग्रुप के मरीजों को जिंक की सप्लीमेंट और वहीं तीसरे ग्रुप के मरीजों को ये दोनों सप्लीमेंट्स दिए गए, जबकि चौथे ग्रुप के मरीजों को कुछ भी नहीं दिया बल्कि उन्हें पूरा आराम, दवाएं और अन्य मेडिकल सुविधाएं दी गईं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study says Zinc and Vitamin C supplements do not help Covid patients recover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अध्ययन में पाया गया कि जिंक, विटामिन-सी या दोनों सप्लीमेंट लेने वाले कोरोना मरीजों के लक्षणों में कोई कमी नहीं आई। वहीं जिन मरीजों को इनकी उच्च खुराक दी गई थी, उनमें से कुछ में इसके साइड-इफेक्ट भी देखने को मिले। अध्ययन के मुताबिक, सप्लीमेंट्स की उच्च खुराक लेने वाले मरीजों को डायरिया, जुकाम और पेट दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
Coronavirus new study says Zinc and Vitamin C supplements do not help Covid patients recover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शोधकर्ताओं का कहना है कि नतीजे से पता चलता है कि जिंक, विटामिन-सी या दोनों सप्लीमेंट्स से कोरोना मरीजों का इलाज कोविड-19 के लक्षणों को प्रभावित नहीं करता है। यानी कोरोना के इलाज में इन सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल फायदेमंद साबित नहीं हुआ है। 

नोटः यह लेख JAMA Network Open नामक पत्रिका में छपी जानकारी पर आधारित है, जिसमें शोध के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed