फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: 2022 तक भी दुनिया में सभी लोगों को नहीं मिल पाएगी कोरोना वैक्सीन, नए शोध ने बढ़ाई चिंता

Wed, 16 Dec 2020 02:27 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 16 Dec 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study says A quarter of the world population will not be able to get covid vaccine by 2022
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में अब तक सात करोड़ 38 लाख से भी अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि इस वायरस की वजह से 16 लाख 41 हजार से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है। दुनिया के कई वैज्ञानिक और विशेषज्ञ यह पहले ही कह चुके हैं कि यह महामारी इतनी जल्द खत्म होने वाली नहीं है। इसमें कई महीने या कई साल भी लग सकते हैं। चूंकि इस महामारी को खत्म करने के लिहाज से दुनिया के कई देश अपने यहां टीकाकरण शुरू तो कर चुके हैं, लेकिन एक ताजा अध्ययन में कहा गया है कि दुनिया की करीब एक चौथाई आबादी को साल 2022 तक भी संभवत: कोरोना का टीका नहीं मिल पाएगा।



Coronavirus new study says A quarter of the world population will not be able to get covid vaccine by 2022
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

'द बीएमजे' पत्रिका में बुधवार को प्रकाशित इस अध्ययन में यह बताने के साथ-साथ सचेत भी किया गया है कि वैक्सीन को वितरित करना, उसे विकसित करने जितना ही चुनौतीपूर्ण होगा। इसी पत्रिका में प्रकाशित एक अन्य अध्ययन में अनुमान जताया गया हो कि दुनियाभर में 3.7 अरब वयस्क कोरोना का टीका लगवाना चाहते हैं। 

Coronavirus new study says A quarter of the world population will not be able to get covid vaccine by 2022
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अमेरिका में 'जॉन्स हॉप्किन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ' के शोधकर्ताओं ने कहा, 'यह अध्ययन बताता है कि अधिक आय वाले देशों ने किस प्रकार कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति भविष्य के लिए सुनिश्चित कर ली है, लेकिन बाकी दुनिया में इनकी पहुंच अनिश्चित है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study says A quarter of the world population will not be able to get covid vaccine by 2022
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शोधकर्ताओं के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन की आधी से अधिक खुराक (51 फीसदी) अधिक आय वाले देशों को मिलेंगी, जो दुनिया की आबादी का 14 फीसदी हैं और बाकी बची खुराक कम और मध्यम आय वाले देशों को मिलेंगी, जबकि वो दुनिया की जनसंख्या का 85 फीसदी से अधिक हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus new study says A quarter of the world population will not be able to get covid vaccine by 2022
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

ऐसे में शोधकर्ताओं का कहना है कि दुनिया की करीब एक चौथाई आबादी को 2022 तक कोरोना का टीका संभवत: नहीं मिल पाएगा। अगर सभी टीका निर्माता कंपनियां अधिकतम निर्माण क्षमता तक पहुंचने में सफल भी हो जाएं, तो भी 2022 तक दुनिया के कम से कम पांचवें हिस्से तक वैक्सीन नहीं पहुंच पाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed